Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यूपी के इस जिले में होगी रिलायंस बायो एनर्जी प्लांट की स्थापना, शासन से मांगी 25 हेक्टेयर भूमि

देश-प्रदेश की आर्थिकी बढ़ाने के लिए कदम निकल पड़े है। बड़ी औद्योगिक ईकाइयां उत्तर प्रदेश में भूमि तलाश रही हैं। गत वर्ष हुए इन्वेस्टर्स समिट में मिले प्रस्ताव धरातल पर जल्द साकार होंगे। अदाणी ग्रुप की सीमेंट फैक्ट्री व राशन भंडारण गोदाम (साइलो) की स्थापना के प्रस्ताव के बाद अब देश का सबसे बड़ा औद्योगिक घराना अंबानी परिवार अंबेडकरनगर में रिलायंस बायो एनर्जी प्लांट लगाने की तैयारी में है।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek PandeyUpdated: Wed, 01 Nov 2023 04:18 PM (IST)
Hero Image
यूपी के इस जिले में होगी रिलायंस बायो एनर्जी प्लांट की स्थापना, शासन से मांगी 25 हेक्टेयर भूमि

अभिषेक मालवीय, अंबेडकरनगर। देश-प्रदेश की आर्थिकी बढ़ाने के लिए कदम निकल पड़े है। बड़ी औद्योगिक ईकाइयां उत्तर प्रदेश में भूमि तलाश रही हैं। गत वर्ष हुए इन्वेस्टर्स समिट में मिले प्रस्ताव धरातल पर जल्द साकार होंगे।

अदाणी ग्रुप की सीमेंट फैक्ट्री व राशन भंडारण गोदाम (साइलो) की स्थापना के प्रस्ताव के बाद अब देश का सबसे बड़ा औद्योगिक घराना अंबानी परिवार अंबेडकरनगर में रिलायंस बायो एनर्जी प्लांट लगाने की तैयारी में है। रिलायंस ग्रुप की ओर से जिला प्रशासन को 25 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा गया है।

भूमि अकबरपुर और जलालपुर के आसपास तलाशी जा रही है। इसके अलावा एक अन्य औद्योगिक कंपनी ने जिला उद्योग से भूमि मांगी है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि भूमि पर किस तरह की फैक्ट्री स्थापित की जाएगी।

औद्योगिक गलियारे को शासन ने दी स्वीकृति

जिले से गुजर रहे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे व गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे को देखते हुए औद्योगिक गलियारा विकसित करने को लेकर जिला प्रशासन तत्पर है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आलापुर व जलालपुर तहसील में औद्योगिक गलियारा बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसे शासन से स्वीकृति मिल चुकी है।

जिला प्रशासन ने भी कार्ययोजना तैयार कर इसपर कार्य शुरू कर दिया है। कृषि यंत्र निर्माण फैक्ट्री, राइस मिल, सर्जिकल उपकरण निर्माण व बिक्र फील्ड की स्थापना को लेकर भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी जिला प्रशासन को मिल चुका है।

इसे भी पढ़ें: यूपी-बिहार के लोगों को दीपावली पर घर जाने में नहीं होगी दिक्कत, रेलवे ने जारी किया कई विशेष ट्रेनों का शेड्यूल

प्रशासन वहां संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था में लगा है। इसी बीच रिलायंस एनर्जी प्लांट की स्थापना का प्रस्ताव भी प्रशासन को मिल गया, जिससे औद्योगिक विकास को बल मिला है। रिलायंस हरित ऊर्जा के क्षेत्र में दुनिया भर से तेजी से उभर रहा है। वर्ष 2035 तक रिलायंस ने शुद्ध-शून्य कार्बन प्राप्त करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया है। ऐसे में भूमि मिलने के साथ रिलायंस तेजी से प्लांट निर्माण पर काम भी शुरू करेगी।

अंबेडकरनगर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया-

दो औद्योगिक कारिडोर की स्वीकृति शासन से मिल चुकी है। वहां फैक्ट्री, प्लांट, राइसमिल आदि स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव उद्यमियों से मिला है। इसपर कार्य किया जा रहा है। रिलायंस ग्रुप ने भी बायो एनर्जी प्लांट की स्थापना को भूमि मांगी है। उपजिलाधिकारी व जिला उपायुक्त उद्योग को भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। जिले में औद्योगिक क्षेत्र को विकसित कराने पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।'

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर