Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Amethi Lok Sabha Seat : तो इस वजह से अमेठी से कांग्रेस नहीं कर रही प्रत्याशी के नाम की घोषणा, यह है असल रणनीति

अविनाश पांडेय ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस का न्याय पत्र (घोषणा पत्र ) उत्तर प्रदेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उप्र में सबसे अधिक बेरोजगारी है। कांग्रेस यहां पेपर लीक को भी मुद्दा बनाएगी। एक सवाल के जवाब में कहा कि अमेठी-रायबरेली का टिकट घोषित न करना रणनीति का हिस्सा। समय आने पर उम्मीदवारों के नाम उजागर किए जाएंगे।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Updated: Mon, 08 Apr 2024 06:29 PM (IST)
Hero Image
Amethi Lok Sabha Seat : तो इस वजह से कांग्रेस अमेठी से नहीं कर रही प्रत्याशी के नाम की घोषणा

जागरण संवाददाता, लखनऊ : कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जोनवार प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक कर सभी सीटों पर सपा से गठबंधन के तहत पूरी मजबूती से चुनाव लड़ने का संदेश दिया। बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने पर भी जोर दिया।

पेपर लीक को भी बनाएगी मुद्दा

अविनाश पांडेय ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस का न्याय पत्र (घोषणा पत्र ) उत्तर प्रदेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उप्र में सबसे अधिक बेरोजगारी है। कांग्रेस यहां पेपर लीक को भी मुद्दा बनाएगी। एक सवाल के जवाब में कहा कि अमेठी-रायबरेली का टिकट घोषित न करना रणनीति का हिस्सा। समय आने पर उम्मीदवारों के नाम उजागर किए जाएंगे। कहा कि सपा नेताओं के साथ जल्द महारैली करेगी कांग्रेस।

पार्टी के बड़े नेता सभी 80 लोकसभा सीटों पर करेंगे चुनाव प्रचार। पार्टी सूत्रों के अनुसार 14 अप्रैल को सहारनपुर में दोनों दल के नेता बड़ी सभा करेंगे। प्रियंका वाड्रा का रोड शो भी प्रस्तावित है। - अविनाश पांडेय व अजय राय ने आज सुबह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात भी की।