Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Amethi Murder Case: अस्पताल में भर्ती चंदन को सता रहा मौत का डर, रोते हुए पुलिस अध‍िकारियों से लगा रहा यह गुहार

अमेठी हत्याकांड का मुख्य आरोपी चंदन वर्मा जिला अस्पताल में भर्ती है लेकिन उसे मौत का डर सता रहा है। वह पुलिस से निजी अस्पताल में इलाज कराने की गुहार लगा रहा है। चंदन का कहना है कि जिला अस्पताल में उसका सही से इलाज नहीं हो पा रहा है। वह रोते हुए पुलिस अधिकारियों से दूसरे अस्पताल ले जाने की विनती कर रहा है।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Sat, 05 Oct 2024 08:30 AM (IST)
Hero Image
पुलिस की गोली से घायल चंदन का जिला अस्‍पताल में चल रहा इलाज। जागरण

 जागरण संवाददाता, अमेठी। शिक्षक सुनील, पत्नी पूनम भारती, मासूम सृष्टि व लाडो की गोली मारकर निर्मम हत्या करने वाला चंदन वर्मा को मौत का डर सता रहा है। चंदन वर्मा को लग रहा है कि उसकी जिला अस्पताल में सही तरीके से इलाज नहीं किया जा सकेगा। इससे उसकी मौत हो सकती है।

जिला अस्पताल में भर्ती चंदन वर्मा पुलिस से कह रहा है कि उसे सरकारी की बजाय किसी निजी अच्छे अस्पताल में भर्ती कराया जाए। निजी एवं अच्छे अस्पताल में इलाज का जो खर्च आएगा, उसे वह स्वयं भुगतान करेगा। वह रोते हुए पुलिस अधिकारियों से दूसरे अस्पताल ले जाने की विनती करता दिखा।

दरअसल, शुक्रवार की देर रात पुलिस चंदन को लेकर और भवानी जा रही थी। मोहनगंज के विंध्या दीवान नगर नहर पटरी के पास दारोगा मदन कुमार सिंह की सर्विस पिस्टल छीनकर भागने लगा।

इसे भी पढ़ें-अमेठी हत्‍याकांड में दारोगा से पिस्टल छीन चंदन ने किया हमला, पुलिस ने मारी गोली

पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के दाएं पैर में गोली लगी है। सिंहपुर सीएचसी में हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर किया है। जिला अस्पताल में चंदन का इलाज चल रहा है।

बता दें कि आरोपित चंदन वर्मा अंबेडकरनगर का मूल निवासी है। हालांकि भाइयों में संपत्ति बंटवारे के बाद वह रायबरेली में रहता है। शुक्रवार सुबह अमेठी पुलिस ने उसके भाई कल्लू और पुत्र शिवम को हिरासत में लिया है।

इसे भी पढ़ें-चंदन ने 23 दिन पहले दी थी पांच लोगों को मारने की धमकी, सोती रही पुलिस

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें