Move to Jagran APP

'साहब मेरी बेटी से उसका प्रेमी शादी करने को मना कर रहा है', रोते हुए थाने पहुंचा पिता- पुलिस ने युवक को इस तरह सिखा दिया सबक

पीड़ित पिता का कहना था कि उसकी बेटी की शादी उसी लड़के के साथ हो जाए नहीं तो उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा खराब होगी। थानाध्यक्ष रवि सिंह ने युवक और उसके परिवारजन को थाने पर बुलाया युवक को शादी करने के लिए समझाया। घंटों मान मनौव्वल के बाद युवक शादी के लिए राजी हो गया। दोनों की शादी थाना स्थित शिव मंदिर में पुलिस की मौजूदगी में सकुशल संपन्न कराई गई।

By Devendra Pratap Singh Edited By: Mohammed Ammar Updated: Thu, 30 May 2024 08:03 PM (IST)
Hero Image
'साहब मेरी बेटी से उसका प्रेमी अब शादी करने को मना कर रहा है', रोते हुए थाने पहुंचा पिता

संवादसूत्र, जागरण, जायस (अमेठी) : ओदारी चौराहा निवासी पिता ने 17 मई को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री का जामो के गोरियाबाद निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक ने शादी करने का वादा करने के बाद अब मुकर रहा है।

पीड़ित पिता का कहना था कि उसकी बेटी की शादी उसी लड़के के साथ हो जाए नहीं तो उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा खराब होगी। थानाध्यक्ष रवि सिंह ने युवक और उसके परिवारजन को थाने पर बुलाया युवक को शादी करने के लिए समझाया। घंटों मान मनौव्वल के बाद युवक शादी के लिए राजी हो गया। गुरुवार को दोनों की शादी थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में पुलिस की मौजूदगी में सकुशल संपन्न कराई गई। शादी के बाद दोनों पक्षों ने थाना प्रभारी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।