Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अमेठी में राहुल को घेरने को तैयार BJP, शहर में एंट्री से पहले लगे 'वापस जाओ' के नारे; मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात

अमेठी में आज सियासी माहौल काफी गरमाया हुआ है। एक ओर कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार करीब पैने तीन बजे अमेठी संसदीय क्षेत्र में प्रवेश की वहीं दूसरी ओर अमेठी से सांसद स्मृति इरानी आज जनसंवाद कार्यक्रम कर रही हैं। दोपहर करीब तीन बजे भारत जोड़ो न्याय यात्रा करीब सवा तीन बजे दाखिल हुई तो जिले के कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Mon, 19 Feb 2024 03:37 PM (IST)
Hero Image
अमेठी में राहुल को घेरने को तैयार BJP, शहर में एंट्री से पहले लगे 'वापस जाओ' के नारे

जागरण संवाददाता, अमेठी। अमेठी में आज सियासी माहौल काफी गरमाया हुआ है। एक ओर कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार करीब पैने तीन बजे अमेठी संसदीय क्षेत्र में प्रवेश की, वहीं दूसरी ओर अमेठी से सांसद स्मृति इरानी आज जनसंवाद कार्यक्रम कर रही हैं।

दोपहर करीब तीन बजे भारत जोड़ो न्याय यात्रा करीब सवा तीन बजे दाखिल हुई तो जिले के कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया। वहीं देवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा अमेठी शहर की ओर बढ़ रही है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

इस बीच अमेठी शहर के चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुंचने से पहले ही विरोध शुरू कर दिया। भाजपा कार्यकर्ता 'राहुल गांधी वापस जाओ का नारा लगा रहे हैं। दोनों दलों को आमने-सामने की स्थिति से रोकने के लिए अमेठी पुलिस लगी हुई है।

अमेठी व गौरीगंज में रोड शो के बाद राहुल गांधी गौरीगंज स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में नेताओं से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस कार्यालय से निकलकर राहुल गांधी ऐधी में आयोजित जनसभा में पहुंचेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे व राहुल गांधी यहां एक सभा को संबोधित करेंगे।

इसे भी पढ़ें: अमेठी में गरमाया सियासी माहौल; एक तरफ राहुल की भारत जोड़ो यात्रा, तो दूसरी तरफ स्मृति ईरानी का जनसंवाद कार्यक्रम

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर