Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

केंद्रीय मंत्री स्मृति कोरोना पाजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए जगह-जगह पूजन-अर्चन

By JagranEdited By: Updated: Tue, 21 Jun 2022 12:08 AM (IST)
Hero Image
केंद्रीय मंत्री स्मृति कोरोना पाजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

गौरीगंज(अमेठी) : केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद स्मृति इरानी कोरोना पाजिटिव हो गई हैं। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट के माध्यम से दी है। दरअसल केंद्रीय मंत्री को दिल्ली के राजेंद्र नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मलित होना था। जब उन्हें कोरोना से पीड़ित होने की बात पता चली तो उन्होंने राजेंद्र नगर के निवासियों से कार्यक्रम में न पहुंचने के लिए क्षमा मांगी।

जब यह सूचना जिले में पहुंची तो सोमवार की सुबह भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी सहित तमाम भाजपाई अपने सांसद के स्वास्थ्य को लेकर चितित हो गए। मुसाफिरखाना के गुन्नौर शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह ने शिव मंदिर में पूजन किया। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विशुभ मिश्र ने देवी पाटन मंदिर में आराधना किया। उनके साथ शुभम तिवारी, अक्षय प्रताप सिंह, महेश सोनी आदि ने सांसद के स्वस्थ होने की कामना की। फुरसतगंज में जिला मंत्री मनोज जायसवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ पीढ़ी तपेश्वर नाथ मंदिर पर पूजन अर्चन किया। इस मौके पर अनिल श्रीवास्तव, घनश्याम मौर्या, श्री राम, नगीना, हरि शंकर आदि मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि सहित कार्यकर्ताओं ने भोलेनाथ की पूजा की।

राज्यमंत्री ने यूपी बोर्ड के मेधावियों को किया सम्मानित- सिंहपुर(अमेठी) : माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को राज्यमंत्री चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अन्य छात्र-छात्राओं को इनसे प्रेरणा लेने की बात कही। कहा कि वह अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन करें और जीवन को बेहतर बनाएं।

मंत्री महेशपुर स्थित संत पथिक इंटर कालेज की हाईस्कूल की छात्रा आकांक्षी यादव व फत्तेपुर स्थित डा. पीएनएम इंटर कालेज के दशवीं के छात्र अंशुल तिवारी के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया। अभिभावक आनंद शंकर मिश्र ने राज्यमंत्री का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के लिए आभार जताया। राज्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों ने स्कूल और अभिभावकों के साथ ही क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है। ये हम सभी के लिए गर्व का विषय है। दोनों विद्यार्थियों ने हाईस्कूल की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में छठवां स्थान हासिल किया है। वहीं कुकहारामपुर स्थित जागृति इंटर कालेज में भी सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय प्रबंधक शीतला प्रसाद पांडेय व सज्जन पांडेय ने हाईस्कूल व इंटर के उत्तीर्ण छात्रों को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रबंधक उपेंद्र मिश्र, रविशंकर मिश्र, भाजपा नेता अनादि मिश्र , श्रीकांत त्रिपाठी, मनोज पांडेय आदि उपस्थित रहे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें