Move to Jagran APP

अमेठी में बड़ा हादसा, बोलेरो व बाइक की टक्कर में पांच लोगों की मौत

Amethi Accident उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बांटा-टांडा राजमार्ग पर मुंशीगंज के जामो-भादर चौराहा पर बोलेरो व बाइक (बुलेट) में टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Sun, 09 Jun 2024 01:43 PM (IST)
Hero Image
अमेठी में बड़ा हादसा, बोलेरो व बाइक की टक्कर में चार लोगों की मौत; दो की हालत गंभीर

जागरण संवाददाता, अमेठी। बांदा-टांडा राजमार्ग पर मुंशीगंज के जामो-भादर चौराहा पर रविवार सुबह बोलेरो व बाइक (बुलेट) की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में बहन, भाई व भांजाा सहित पांच लोगों की मौत, जबकि पांच लोग गंभीर रूप में घायल है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल सुलतानपुर रेफर किया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया है। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए हैं।

सुलतानपुर के इस्लामगंज निवासी अकबर बोलेरो से परिवारजन को लेकर अमेठी के धरई माफी गांव में रिश्तेदार के अंत्येष्टि में शामिल होने आ रहे थे। वह जामो-भादर चौराहा पर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही बाइक (बुलेट) से टक्कर हो गई। बोलेरो की रफ्तार अधिक होने से वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

बोलेरो सवार महिला शाहनूर पत्नी जागीर खान, शबनम पत्नी दिलशाद तथा बुलेट सवार पीपरपुर के भावापुर निवासी दुर्गेश उपाध्याय, बहन वंदना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच वर्षीय भांजा रुद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस सभी घायलों को बोलेरो से बाहर निकाल भेटुआ सीएचसी ले गए। भेटुआ सीएचसी पर चार वर्षीय रुद्र, ग्यारह वर्षीय अयान, अरशद, अकबर व दस वर्षीय अरमान को जिला अस्पताल सुलतानपुर रेफर कर दिया गया। जहां रुद्र की मौत हो गई। जबकि नुसरत जहां की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव खत्म होते ही एक्शन मोड में आए पुलिस अधिकारी, 48 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर; सात के तबादले

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।