Move to Jagran APP

मंदिरों में गूंजे मां के जयकारे, लगा भक्तों का तांता

अमेठी : नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में मां के प्रथम स्वरूप की आराधना की गई। वहां बड़ी संख्या

By JagranEdited By: Updated: Fri, 22 Sep 2017 12:23 AM (IST)
मंदिरों में गूंजे मां के जयकारे, लगा भक्तों का तांता
मंदिरों में गूंजे मां के जयकारे, लगा भक्तों का तांता

अमेठी : नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में मां के प्रथम स्वरूप की आराधना की गई। वहां बड़ी संख्या में पहुंचे मां के भक्तों ने जयकारे लगाने के साथ ही पूजन-अर्चन किया। मंदिरों के बाहर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम दिखाई पड़े।

नवरात्र के पहले दिन मां के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की आराधना की गई। संग्रामपुर के कालिकन धाम में सुबह से ही भक्तों की भीड़ दर्शन पूजन के लिए डटी रही। मौसम खराब होने के बाद भी मंदिर पर श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन का क्रम बना रहा। पुजारी ने बताया कि मां की आराधना से भक्तों के संपूर्ण मनोरथपूर्ण होते हैं। बताया कि प्रतिदिन हजारों लोग यहां आकर मां का दर्शन करते हैं। सैकड़ों श्रद्धालु नौ दिनों तक मंदिर प्रागण में रुककर पूजन करते हैं। यहां पर समीप के कई जिलों के श्रद्धालु नौ दिनों तक पूजन करने के लिए आते हैं। शहर के देवीपाटन मंदिर और गायत्री मंदिर में भी भक्तों ने मां का पूजन-अर्चन किया। गौरीगंज स्थित मां दुर्गन भवानी, बूढ़न माता धाम, मवई धाम, विंध्यवासिनी धाम गोगमऊ पर मां के भक्तों का सुबह से ही तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों के मां की विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। बड़ी संख्या में मां के भक्तों ने मां के धाम पर ही कलश की स्थापना भी करवाई। मुसाफिरखाना क्षेत्र के देवी हिंगलाज भवानी मंदिर, मां दुर्गन धाम, शमशेरिया, दुर्गा मंदिर नाथूपुर, नव दुर्गा मंदिर गल्लामंडी, दुर्गा माता मंदिरों पूरे शिवा तिवारी वार्ड, दुर्गा मंदिर गौरीगंज तिराहा आदि मंदिरों में प्रात : चार बजे से ही भक्तों की भीड़ माता की एक झलक पाने के लिए जमी रही। मां दुर्गन भवानी शमशेरियन में ढोल नगाड़ों की धुन सुबह से ही लोगों के कानों में सुनाई पड़ने लगी थी। देवी हिंगलाज माता मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ जमी रही। मंदिरों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैदी से डटा रहा।