Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Amethi Murder: पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव के बाद पुल‍िस फोर्स तैनात

यूपी के अमेठी में एक युवक की पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव में तनाव का माहौल है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

By Pawan Kumar Yadav Edited By: Vinay Saxena Updated: Mon, 09 Sep 2024 03:23 PM (IST)
Hero Image
मृतक संतोष की फाइल फोटो, बहादुरपुर के पूरे गंगाराम गांव में आरोपी के घर के सामने तैनात पुलिस।

संवाद सूत्र, जायस (अमेठी)। पुरानी रंजिश में युवक की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की। गांव में तनाव का माहौल देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बहादुरपुर के पूरे गंगाराम गांव में रविवार रात आठ बजे संतोष व राजकरन के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी होने लगी। परिवारजन के साथ मिलकर राजकरन ने संतोष की लाठी-डंडों से जमकर मारा पीटा। घटना में संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपित ने डायल 112 पुलिस बुलाया। पुलिस ने संतोष को थाने चलने के लिए कहा। इसपर संतोष ने साइकिल थाने पहुंचने की बात कहीं। बाद में दोनों पक्षों को सोमवार की सुबह थाने आने की बात कहकर चली गई।

गंभीर रूप से घायल संतोष की देररात करीब ढेड़ बजे अचानक हालत बिगड़ गई। जब तक एंबुलेंस घर पहुंचती। इससे पहले ही घायल की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवारजन में कोहराम मच गया। रात में ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए, लेकिन तब तक आरोपित फरार हो गए थे।

दिल्ली में रहकर करता था दिहाड़ी मजदूरी

परिवारजन का पालन पोषण करने के लिए युवक दिल्ली में रहकर दिहाड़ी मजदूरी करता था। एक सप्ताह पहले ही वह घर आया था। रविवार को युवक की पिटाई के बाद हुई मौत से परिवारजन सदमें में है। वहीं आरोपित अपनी ससुराल में रहता है। आरोपित मूल रूप से जामो के मठिया मजरे हरदो के रहने वाले है।

छह माह पहले पानी भरने को लेकर हुआ था विवाद

आरोपित व मृतक का घर आमने-सामने है। छह माह पहले मृतक संतोष की पत्नी माधुरी आरोपी के घर के पास लगे हैंडपंप से पानी भरने गई थी। पानी भरने के दौरान कहासुनी हो गई थी। तब भी आरोपितों ने मृतक की पत्नी की पिटाई कर दी थी। उसी मामले में रविवार की सुबह दस बजे दोबारा विवाद हो गया। शाम को घर लौटने पर झगड़ा होने की जानकारी राजकरन हो हुई तो, रात आठ बजे दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। आरोपितों ने पत्नी और बच्चों के साथ लाठी-डंडों से पिटाई कर दी।

मां-बाप का लाडला था संतोष, पिता की मौत से अनजान है दो वर्षीय मासूम

मृतक अपने मां बाप की अकेली संतान था। उसकी चार बहने सुषमा, रूपा, सुभासनी व मोहनी है। भाई की मौत से रो रोकर बुरा हाल है। मां बेटे की मौत से अचेत अवस्था में है। तीन बहनों का विवाह की जिम्मेदारी संतोष पर थी। पति की मौत से गर्भवती पत्नी माधुरी का रो रोकर बुरा हाल है।

चार के खिलाफ दर्ज हुआ केस

मृतक के पिता रामदेव की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी राजकरन, उसकी पत्नी सुमाता, बेटी अनामिका व बेटा प्रिंस के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष रवि कुमार सिंह ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP News : DM से बोला प्रधान- मैडम मुझे एक साल के लिए बनाया गया था प्रधान तो मैंने करा दिया यह काम- अब मुझे परेशानी हो रही है