Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Road Accident in Amroha: कोहरे में डिवाइडर से टकराई एंबुलेंस, कानपुर निवासी चालक की हुई मौत; छह लोग घायल

Road Accident in Amroha उत्तर प्रदेश में दर्दनाक हादसा हुआ। कोहरे के कारण हाईवे पर एम्बुलेंस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कानपुर निवासी चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि बदायूं जनपद के छह लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार दिल्ली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

By Jagran News Edited By: Swati Singh Updated: Wed, 24 Jan 2024 03:13 PM (IST)
Hero Image
कोहरे में डिवाइडर से टकराई एंबुलेंस, कानपुर निवासी चालक की हुई मौत; छह लोग घायल

जागरण संवाददाता, अमरोहा। कोहरे के कारण हाईवे पर एम्बुलेंस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कानपुर निवासी चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि बदायूं जनपद के छह लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार सरकारी अस्पताल में चल रहा है। सभी लोग दिल्ली से दवाई लेकर लौट रहे थे।

यह हादसा मंगलवार डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर अमहेड़ा गांव के पास हुआ। बदायूं जनपद के थाना उचैती क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी राजकुमार का स्वास्थ्य खराब चल रहा है। उनका उपचार दिल्ली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

दिल्ली से लौट रहे थे

सोमवार को राजकुमार को लेकर उनका बेटा मोहित, पत्नी सुमन, परिवार के ही चेतन सिंह, उनकी पत्नी गीता व सतेंद्र सिंह दिल्ली गए थे। गीता को भी दवाई लेनी थी। वहां से सभी लोग दवाई लेकर घर के लिए निकले थे। उन्होंने एक एम्बुलेंस किराए पर ले ली। चूंकि दो मरीज थे, लिहाजा एम्बुलेंस से उन्हें लेकर सभी लोग घर के लिए चल दिए।

कोहरे के कारण एक दूसरे से टकराए वाहन

मंगलवार रात घना कोहरा था। वाहनों की रफ्तार थम सी गई थी। ऐसे में एम्बुलेंस चालक दीपक कुमार मूल निवासी गांव वनपारा महाराज थाना रूरा जनपद कानपुर हाल निवासी दिल्ली आराम से ही एम्बुलेंस लेकर चल रहा था। रात जब एम्बुलेंस गांव अमहेड़ा के पास पहुंची तो कोहरे के चलते वह डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे में चालक की हुई मौत

हादसे में चालक दीपक की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य सभी लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक व घायलों के स्वजन भी बुधवार सुबह आ गए थे। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि हादसे में चालक की मौत हुई है तथा छह लोग घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली से कानपुर आ रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, 130 KMPH की रफ्तार से चल रही थी ट्रेन; दहशत में यात्री

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें