Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Amroha Lok Sabha Seat 2024 Result: आठवें राउंड के बाद बदले आंकड़े, इस प्रत्याशी को 8,652 वोटों से मिली बढ़त

छठे राउंड में भाजपा प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर ने सपा को पछाड़ दिया और 1104 वोट से बढ़त बनाई थी। इसके बाद आठवें राउंड में गठबंधन प्रत्याशी कुंवर दानिश अली ने 87137 मत लेकर 10072 वोटों से बढ़त बनाई थी। दसवें राउंड में गठबंधन प्रत्याशी 147678 वोटों के साथ 8652 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी 139026 और बसपा प्रतयाशी को 49130 मत मिले हैं।

By Jagran News Edited By: Aysha Sheikh Updated: Tue, 04 Jun 2024 01:42 PM (IST)
Hero Image
Amroha Lok Sabha Seat 2024 Result: आठवें राउंड के बाद बदले आंकड़े, इस प्रत्याशी को 8,652 वोटों से मिली बढ़त

जागरण संवाददाता, अमरोहा। मंडी समिति परिसर में मंगलवार की सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई। पहले से पांच राउंड तक सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी कुंवर दानिश अली 2,692 वोटों से बढ़त बनाए रहे लेकिन, छठे राउंड में भाजपा प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर ने उनको पछाड़ दिया और 1,104 वोट से बढ़त बनाई थी।

इसके बाद आठवें राउंड में गठबंधन प्रत्याशी कुंवर दानिश अली ने 87,137 मत लेकर 10,072 वोटों से बढ़त बनाई थी। दसवें राउंड में गठबंधन प्रत्याशी 1,47,678 वोटों के साथ 8,652 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी 1,39,026 और बसपा प्रतयाशी को 49,130 मत मिले हैं।

लोकसभा:- अमरोहा

  • कांग्रेस सपा:-कुंवर दानिश अली -1,47,678

  • भाजपा:-चौधरी कंवर सिंह तंवर-1,39,026

  • बसपा: - चौधरी मुजाहिद हुसैन-49,130
  • 8,652 वोटों से गठबंधन प्रत्याशी दानिश अली आगे

    लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें