Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'भारत का झंडा नहीं पाकिस्तान का लगाओ...' यह कहकर युवक ने उतार फेंका तिरंगा, भाजपा की नेम प्लेट भी तोड़ी

Amroha Man Threw Indian Flag भारत का नहीं पाकिस्तान का झंडा लगाओ... यह कहकर युवक ने घर पर लगा राष्ट्रध्वज उतार फेंका। विरोध किया तो मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। अमरोहा जनपद की इस घटना पर पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की।

By Jagran NewsEdited By: Samanvay PandeyUpdated: Thu, 13 Oct 2022 03:55 PM (IST)
Hero Image
Amroha Man Threw Indian Flag : अमरोहा के मुहल्ला हक्कानी का मामला

जागरण संवाददाता, अमरोहा। Amroha Man Threw Indian Flag : भारत का नहीं पाकिस्तान का झंडा लगाओ... यह कहकर युवक ने घर पर लगा राष्ट्रध्वज उतार फेंका। विरोध किया तो मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। अमरोहा जनपद की इस घटना पर पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। बस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और बिना कोई कार्रवाई किए लौट गई।

पुलिस ने डेढ़ माह बाद चार के खिलाफ लिखी रिपोर्ट

लिहाजा पीड़ित परिवार ने अदालत की शरण ली तो अब पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह घटना लगगभ डेढ़ महीना पहले नगर कोतवाली के मुहल्ला हक्कानी में हुई थी। यहां पर शुजाउल हसन का परिवार रहता है। शुजाउल हसन व उनकी पत्नी मेहताब फात्मा भाजपा के कार्यकर्ता हैं।

पीएम मोदी के आह्वान पर लगाया था तिरंगा

अगस्त में निकली तिरंगा यात्रा के दौरान उन्होंने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर घर पर राष्ट्रध्वज लगाया था। आरोप है कि मुहल्ले का ही रहने वाला अरशद इसका विरोध कर रहा था। कई बार कहासुनी भी हुई थी। 24 अगस्त की रात को शुजाउल हसन व स्वजन घर में सो रहे थे।

रात में चार लोग घर में घुस आए

लगभग एक बजे अरशद व उसके तीन साथी दीवार फांद कर घर में घुस गए। इस दौरान स्वजन भी जाग गए। अरशद व उसके साथियों ने कहा कि भारत का झंडा क्यों लगा रखा है। भारत का झंडा नहीं यहां पाकिस्तान का झंडा लगाओ। इतना कह कर उसने तिरंगा उतार कर फेंक दिया।

भाजपा की नेम प्लेट भी तोड़ी

साथ ही घर के दरवाजे पर लगी भाजपा की नेम प्लेट भी तोड़ दी। विरोध करने पर हाथापाई भी की। सूचना पाकर डायल-112 की टीम भी आ गई थी। मामले की जांच कर पुलिस वापस लौट गई। 25 अगस्त को पीड़ित परिवार कोतवाली पहुंचा तथा तहरीर दी। परंतु पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी।

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई

लिहाजा शुजाउल हसन की पत्नी मेहताब फात्मा ने अदालत की शरण ली। अब अदालत के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने अरशद व उसके तीन साथियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ सदर विजय कुमार राणा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्दी ही आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें