Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Zoya Toll Plaza : दिल्ली के रास्ते पड़ने वाले जोया टोल प्लाजा को बंद कराने के लिए धरना, लोग बोले- अवैध तरीके से बना हुआ है

UP News in Hindi किसानों का टोल प्लाजा को लेकर कहना है कि यह अवैध तरीके से बना हुआ है। उन्होंने बताया कि अवैध तरीके से बने हुए इस टोल प्लाजा को अफसरों को जल्द बंद करा देना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महावीर सिंह ने कहा कि निजी नलकूप व घरेलू कनेक्शन पर स्मार्ट मीटर किसी भी कीमत पर नहीं लगाने दिए जाएंगे। यह सरासर किसानों का शोषण है।

By Rahul Kumar Edited By: Mohammed Ammar Updated: Mon, 09 Sep 2024 06:18 PM (IST)
Hero Image
टोल बंद कराने के लिए काफी संख्या में किसान एकजुट हुए हैं।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक चौ.करतार सिंह गुट की पंचायत में अवैध जोया टोल प्लाजा को बंद कराने और रजबपुर बिजलीघर में फुंके ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलवाने की मांग की।

रजबपुर साप्ताहिक बाजार में आयोजित पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महावीर सिंह ने कहा कि निजी नलकूप व घरेलू कनेक्शन पर स्मार्ट मीटर किसी भी कीमत पर नहीं लगाने दिए जाएंगे। यह सरासर किसानों का शोषण है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रजबपुर बिजलीघर में पांच एमवीए का ट्रांसफार्म खराब है।

जोया टोल प्लाजा नियमों के खिलाफ बना हुआ है। चौधरी रणवीर सिंह, राहुल चाहल, प्रदीप सिंह, जगदीश सिंह, यशवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, राजकुमार, कर्मवीर सिंह, जयदेव सिंह, राजवीर सिंह, जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Bagpat News : 'बाइक पर बैठो तुम्हारे भाई का एक्सीडेंट हो गया' झूठ बोलकर गन्ने के खेत में लड़की को ले गया युवक- किया गंदा काम