Move to Jagran APP

Amroha News: 'बेटी को पसंद नहीं तुम्हारा बेटा तलाक देकर 30 लाख रुपये दो', बहू की डिमांड से परेशान ससुराली

Amroha Crime News शादी के दो महीने बाद ही नवदंपती के बीच विवाद हो गया। विवाहिता ने पति को अपनी पसंद का न बताकर साथ रहने से इनकार कर दिया। इसके बाद मायके वालों ने तलाक दिलाने और 30 लाख रुपये की मांग कर दी। विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट और आगजनी की गई। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Mon, 07 Oct 2024 02:59 PM (IST)
Hero Image
Amroha News: प्रतीकात्मक तस्वीर का उपयोग किया गया है।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। Amroha News: शादी के दो महीना बाद ही नवदंपती में विवाद रहने लगा तो विवाहिता मायके आ गई। उसने पति को अपनी पसंद का न बता कर साथ रहने से इनकार कर दिया। पंचायत भी हुई, लेकिन बात नहीं बनी। मायके वालों ने तलाक दिलाने व 30 लाख रुपये की मांग कर दी।

विरोध पर घर में घुसकर मारपीट व आगजनी की। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का आरोप भी है। अदालत के आदेश पर छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अप्रैल में की शादी

यह मामला रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मूल रूप से यहां रहने वाला व्यक्ति वर्तमान में परिवार के साथ दिल्ली के द्वारका में रहता है। उसने अपने बेटे की शादी 23 अप्रैल 2024 को सैदनगली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ की थी। शादी के बाद विवाहिता ससुराल जाकर रहने लगी। आरोप है कि दो महीना बाद ही नवदंपती के बीच विवाद रहने लगा। लिहाजा विवाहिता पति को छोड़ कर मायके आ गई।

मायके वालों से पति के साथ रहने को किया इनकार

आरोप है कि उसने मायके वालों से पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। कहा कि उसकी पसंद से शादी नहीं हुई है। इस मामले को लेकर कई बूार पंचायत भी हुई, लेकिन सुलह नहीं हो सकी। आठ सितंबर 2024 को युवक, उसका पिता व परिवार के अन्य लोग दिल्ली से गांव स्थित घर आए थे।

ये भी पढ़ेंः UP News: डीएम-एसपी के सामने रख दी पानी की ऐसी बोतल जिसके बाद चौंक गए अधिकारी, तत्काल चला बुलडोजर

ये भी पढ़ेंः Shamli News: 4 मिनट में चोरी- 6 हजार में बिक्री, पुलिस ने बाइक चोर किए गिरफ्तार; ठिकाना देखकर दंग रहे सभी

मारपीट कर तलाक मांगा

आरोप है कि उसी दौरान विवाहिता के स्वजन वहां आ गए तथा मारपीट करने लगे। वह बेटी को तलाक दिलाने तथा उसके बदले 30 लाख रुपये की मांग करने लगे। विरोध करने पर मारपीटी तथा पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। कार में भी तोड़फोड़ की। बचाने आई महिलाओं के साथ छेड़छाड़़ की गई। भीड़ एकत्र होकर आरोपित भाग निकले। पुलिस ने तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की तो युवक के पीड़ित पिता ने अदालत की शरण ली। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि इस मामले में अदालत के आदेश पर रहरा थाने में विवाहिता समेत छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।