Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सरकार ने दीपावली से पहले दे दिया यह बड़ा तोहफा, यूपी के किसानों को मिल गया यह लाभ- इतने लाख किसानों के बैंक अकाउंट में पहुंची धनराशि

Kisan Samman Nidhi थोड़ी देर में ही किसानों के मोबाइल पर सम्मान निधि बैंक खातों में पहुंचने संदेश प्रसारित हो गया। जिसे देखते ही किसानों के चेहरे खुशी से चमक उठे। इस बीच माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला ने सरकार की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही किसानों से उनका लाभ उठाने का आह्वान किया।

By Rahul Kumar Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sat, 05 Oct 2024 06:00 PM (IST)
Hero Image
प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी की।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। सरकार ने दीपावली किसानों को दीपावली का तोहफा दिया है। उनके बैंक खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18 वीं किस्त पहुंच गई है। जनपद के 2.46 लाख किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिला है। मोबाइल पर संदेश आते ही किसानों के चेहरे खिल गए हैं। उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किसानों ने देखा और उनकी बातों को सुना।

पीएम मोदी ने जारी की 18वीं किस्त

इस बीच माननीयों ने सरकार की याेजनाओं का लाभ उठाने की अपील किसानों से की। शनिवार को कृषि विभाग की तरफ से ब्लाक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ब्लाक अमरोहा के परिसर में बड़ी एलईडी पर महाराष्ट्र में चल रहे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किसानों को दिखाया गया। इसी बीच प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी की।

राशि पाकर खिले किसानों के चेहरे 

थोड़ी देर में ही किसानों के मोबाइल पर सम्मान निधि बैंक खातों में पहुंचने संदेश प्रसारित हो गया। जिसे देखते ही किसानों के चेहरे खुशी से चमक उठे। इस बीच माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला ने सरकार की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही किसानों से उनका लाभ उठाने का आह्वान किया।

दीपावली से पहले खाते में आई धनराशि से गदगद किसान अमरपाल सिंह ने कहा कि सही समय पर सम्मान निधि आई है। सरकार किसानों के हित में ही काम कर रही है। इस संबंध में उपनिदेशक कृषि डा.रामप्रवेश ने बताया कि जिले में 2.46 लाख किसानों के बैंक खातों में सम्मान निधि पहुंची है। कोई भी उससे वंचित नहीं होगा। सभी किसानों का डाटा लाक किया गया था, इसलिए के खातों में पहुंचेगी। किसानों के मोबाइल पर सम्मान निधि पहुंचने के संदेश आने लगे हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें