Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amroha Road Accident: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, पत्नी घायल

    अमरोहा में हाईवे पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक किसान की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक छत्रपाल सिंह अपनी पत्नी के साथ ब्रजघाट स्नान करने जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। घायल पत्नी का इलाज चल रहा है।

    By Jagran News Edited By: Aysha Sheikh Updated: Sat, 23 Aug 2025 01:25 PM (IST)
    Hero Image
    हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, पत्नी घायल

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पति की मौत हो गई तथा पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार दोपहर यह हादसा हाईवे पर डिडौली कोतवाली क्षेत्र में जिवाई चौकी के पास हुआ। मुरादाबाद जिले के थाना डिलारी क्षेत्र के कुआंखेड़ा माफी गांव निवासी 55 वर्षीय किसान छत्रपाल सिंह अपनी पत्नी सुशीला देवी के साथ अमावस्या के मौके पर स्नान करने ब्रजघाट आए थे।

    बाइक सवार दंपती जब जिवाई चौकी के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हालांकि छत्रपाल सिंह हेलमेट भी लगाए हुए थे। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को चौधरपुर स्थित निजी अस्पताल जीवन-24 में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने छत्रपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी सुशीला देवी का उपचार अस्पताल में जारी है।

    मृतक किसान छत्रपाल सिंह दो भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटे और एक बेटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि स्वजन की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।