Move to Jagran APP

Weather Update: अमरोहा में तेजी से बदला मौसम, आधी रात से झमाझम बारिश; किसानों के चेहरे खिले

Amroha Weather Update News In Hindi सावन के महीने की शुरुआत में मानसून ने निराश किया था। लेकिन मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए यूपी में एक बार फिर से मानसून के सक्रिय होने के संकेत दिए थे। अमरोहा में पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और उमस ने बेहाल कर रखा था। मंगलवार रात से हुई भारी बारिश ने राहत पहुंचाई है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Wed, 07 Aug 2024 08:10 AM (IST)
Hero Image
Amroha Weather: भारी बारिश के बाद जलभराव का फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में छाए बादलों ने आधी रात के बाद बरसना शुरू किया और फिर थमने का नाम नहीं लिया। सुबह भी झमाझम बारिश होती रही। इससे लोगों को जहां उमसभरी गर्मी से राहत मिली वहीं, दूसरी ओर किसानों के चेहरे भी खिल गए।

पिछले कुछ दिनों से बादल और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चल रहा था। आसमान में बादल छाते लेकिन, थोड़ी देर में ही छंट जाते। मंगलवार की शाम फिर आकाश में बादल छाए। धीरे धीरे हवा चलने लगी। जैसे जैसे अंधेरा बढ़ता गया वैसे वैसे मौसम बदलता गया।

रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला

आधी रात के बाद वर्षा शुरू हो गई। उसका यह सिलसिला सुबह भी जारी रहा। इससे लोगों को गर्मी से निजात मिली है और मौसम भी सुहावना हो गया है।

ये भी पढ़ेंः UP Weather update: राजधानी समेत पूर्वी यूपी में आज से तीन दिनों तक बारिश, IMD ने जारी किया 48 जिलों के लिए अलर्ट

ये भी पढ़ेंः Himachal Disaster: हिमाचल में त्राहि-त्राहि, बाढ़ में बहे दो और लोगों के मिले शव; अब तक 18 की मौत और 37 लापता

किसानों को मिली राहत

बगैर बारिश किसानों की फसलें सूख रही थीं उनके लिए यह वर्षा संजीवनी बन गई है। हालांकि, इस वर्षा से आम के अलावा किसी भी फसल को नुकसान नहीं बताया जा रहा है। आम पर बारिश से कालापन आ रहा है। 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।