Move to Jagran APP

Amorha: नईम के परिवार पर कहर बनकर टूटी झमाझम बारिश; मकान गिरने से मासूम की मौत, पिता-पुत्री की हालत गंभीर

Amroha News In Hindi भारी बारिश कच्चा मकान सह नहीं सका और मंगलवार को ढह गया। मलबे में परिवार के तीन लोग दब गए। गांव वालों ने राहत और बचाव कार्य अपने स्तर से चलाया और तीनों को मलबे से बाहर निकाला। लेकिन अस्पताल में एक मासूम को चिकित्सकों ने मृत घाेषित कर दिया। पिता और बेटी अस्पताल में संघर्ष कर रहे हैं।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Published: Tue, 02 Jul 2024 02:23 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jul 2024 02:23 PM (IST)
ग्राम सिरसा खुमार में बारिश के दौरान गिरा मकान। जागरण।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। मंगलवार तड़के से हो रही तेज बारिश मकान गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। देहात थाना क्षेत्र के गांव सिरसा खुमार में एक मकान गिर गया। जिसके मलबे में दब कर घर के आठ महीने के मासूम बेटे की मौत हो गई। जबकि पिता व उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल पिता-पुत्री का उपचार चल रहा है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर जाकर जानकारी ली तथा मदद का आश्वासन दिया।

देहात थाना क्षेत्र के गांव सिरसा खुमार में नईम अहमद का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी, एक हसैन व बेटी फातिमा हैं। नईम का घर कच्चा था जिसमें दो कमरे बने हुए थे। मंगलवार तड़के बारिश शुरू हो गई थी। नईम दोनों बच्चों परिवार के साथ घर में सो रहे थे। जबकि पत्नी बरामदे में थीं।

बारिश के कारण पीछे भर गया पानी

नईम के घर के पीछे काफी गहराई है। बारिश के चलते पीछे पानी भर गया तथा पिछली दीवार जमीन में धंस गई। देखते ही देखते मकान भरभरा कर गिर पड़ा। जिसके मलबे में नईम, हसनैन और फातिमा दब गए। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे।

नईम की पत्नी ने उन्हें बताया कि तीनों लोग मलबे में दबे हुए हैं। ग्रामीणों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। मलबा हटाकर नईम, फातिमा और हसनैन को बाहर निकाला। तुरंत ही तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां आठ महीने के हसनैन की मौत हो गई। जबकि नईम और फातिमा की हालत गंभीर है।

ये भी पढ़ेंः Monsoon: मुरादाबाद में झमाझम बारिश के आसार से किसानों के चेहरे खिले; रामगंगा में बढ़ा पानी, लकड़ी का पुल बहा

ये भी पढ़ेंः प्यार और ब्लैकमेल; फेसबुक के दिए आईपी एड्रेस से खुला चौंकाने वाला राज, तीन साल तक जिसने वसूले 10 लाख रुपये, वो निकली...

प्रशासन ने देखा घटनास्थल

इस घटना से गांव में हड़कंप मचा रहा। एसडीएम सदर सुधीर कुमार, राजस्व कानूनगो व हलका लेखपाल तथा थाना पुलिस भी गांव पहुंच गई और घटना की जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। पीड़ित परिवार की हरसंभव शासकीय मदद की जाएगी।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.