Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

शादी के एक महीने बाद ही पत्नी को दिया धोखा, प्रेमिका संग फरार हो गया पति; गर्भवती थी महिला

अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की दो महीने पहले शादी हुई थी। महिला गर्भवती थी। पति शादी के एक महीने बाद ही बोला कि उसे काम से दिल्ली जाना है। वो घर से निकला और बाद में महिला को पता चला कि वह प्रेमिका को लेकर फरार हो गया है। महिला ने इसका विरोध किया तो ससुरालवालों ने उसे प्रताड़ित किया।

By Jagran News Edited By: Aysha Sheikh Updated: Wed, 24 Jul 2024 05:56 PM (IST)
Hero Image
शादीशुदा महिला की तस्वीर - प्रतीकात्मक फोटो।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। दो महीना पहले शादी की तथा एक महीना बाद प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। नव विवाहिता को इसकी जानकारी हुई तो विरोध शुरू कर दिया। ससुराल में उसके साथ मारपीट की गई। छेड़छाड़ का आरोप भी है। नव विवाहिता ने इस मामले में पति समेत सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले किसान ने अपनी बेटी की शादी 19 जून 2024 को गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक कृष्णा के साथ की थी। मायके वालों ने शादी में काफी दान दहेज दिया था।

पति प्रेमिका संग फरार

शादी के एक महीना बाद ही पति काम करने के बहाने घर से दिल्ली जाने की बात कहकर निकला था। परंतु बाद में पता चला कि वह प्रेमिका को लेकर फरार हो गया है। जब विवाहिता को इसकी भनक लगी तो उसने विरोध शुरू कर दिया। ससुराल वालों ने उसके चुप कराने के लिए प्रताड़ित किया। मारपीट की गई।

बाद में घर से निकाल दिया। पीड़िता मायके आकर रहने लगी। उसके बाद ससुराल वाले समझौता करने के बहाने विवाहिता के मायके आ गए। वहां दो लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर मारपीट की। मारपीट में विवाहिता का दो माह का गर्भ गिर गया। मायके वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

आरोप है कि उसके साथ छेड़छाड़ भी की गई थी। थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर कार्रवाई नहीं की थी। जिस पर पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र दिया था। डिडौली प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने बताया कि इस मामले में पति समेत सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - 

यूपी से रूह कंपा देने वाला मामला, नहर के पास मिला महिला का सिर कटा शव; हाथ भी था गायब