Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Amroha News : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, छह माह पहले हुई थी शादी

आरोप है कि ससुराल वाले और दहेज के लिए उसको प्रताड़ित करने लगे। इसी मसले को लेकर दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई लेकिन ससुराल वालों नहीं माने। गत शनिवार शाम ससुराल में निशा की अचानक मृत्यु हो गई। जिसका पता चलते ही मायके के लोग बेटी की ससुराल पहुंच गए। देखा तो उसका शव आंगन में चारपाई पर पड़ा था।

By Rahul Kumar Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sun, 29 Sep 2024 08:25 PM (IST)
Hero Image
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। छह माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। मायके पक्ष के लोगों ने बेटी की जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत पांच ससुरालीजन के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रजबपुर थाना क्षेत्र के पप्सरा गांव के रहने वाले किसान बुद्दू सिंह ने अपनी 20 वर्षीय बेटी निशा की शादी गत छह मार्च को नौगावां सादात क्षेत्र के गांव नौगावां तगा निवासी पुष्पेंद्र के साथ की थी।

आरोप है कि ससुराल वाले और दहेज के लिए उसको प्रताड़ित करने लगे। इसी मसले को लेकर दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई लेकिन ससुराल वालों नहीं माने। गत शनिवार शाम ससुराल में निशा की अचानक मृत्यु हो गई। जिसका पता चलते ही मायके के लोग बेटी की ससुराल पहुंच गए। देखा तो उसका शव आंगन में चारपाई पर पड़ा था। जिसे देखते ही मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

मृतका के पिता ने बेटी को दहेज के खातिर जहर देकर मारने का आरोप लगाया। इसी बीच मौका पाते ही ससुराल पक्ष के लोग भाग निकले। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में अगली कार्रवाई होगी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें