Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Amroha News : मामा के घर आए भांजे पर बंदरों ने किया हमला, गांव में बंदरों की दहशत

Amroha News ग्राम मलेशिया में बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। यहां लगातार बड़े व बच्चों को बंदर निशाना बना रहे हैं। आयुष पुत्र सहदेव मंगलवार को गांव मलेशिया स्थित अपने मामा के घर पर आया हुआ था। घर में अकेले खेल रहे बच्चे पर बंदरों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। जगह-जगह पंजे मारकर घायल कर दिया।

By Saurav Kumar Edited By: Mohammed Ammar Updated: Tue, 27 Aug 2024 09:10 PM (IST)
Hero Image
दस दिन में लगभग 15 लोगों पर कर चुके हमले, लोगों में रोष

संस, बछरायूं। ग्राम मलेशिया में बंदर खूंखार हो रहे हैं। 10 दिन में लगभग 15 बच्चे व बड़े को काटकर घायल कर चुके हैं। इस क्रम में मामा के घर आए बच्चे पर बंदरों के झुंड ने हमला कर घायल कर दिया। चीख पुकार मचने पर स्वजन ने बच्ची को चंगुल से छुड़ाया। घटना को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। बंदरों की धर पकड़ नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

ग्राम मलेशिया में बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। यहां लगातार बड़े व बच्चों को बंदर निशाना बना रहे हैं। आयुष पुत्र सहदेव मंगलवार को गांव मलेशिया स्थित अपने मामा के घर पर आया हुआ था। घर में अकेले खेल रहे बच्चे पर बंदरों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। जगह-जगह पंजे मारकर घायल कर दिया।

शोर मचाने पर परिवार के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। जिन्हें देखकर बंदर भाग गए। घायल को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। घटना को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। ग्राम प्रधान हरीश यादव ने बताया कि वह अपनी निजी खर्चे पर बंदर पकड़ने की टीम को बुला रहे हैं। जल्द ही समस्या का निदान किया जाएगा।

10 दिन में बंदरों के हमले में यह लोग हुए घायल

मलेशिया में बंदर के आतंक से लोग परेशान हैं। पिछले 10 दिन में बंदर रेखा, सोनम यादव, सत्यम, आयुष, वंश, नित्य व नित्यंश, जोनिष, युवी, नन्नू व अंशी, लक्ष, खुशी को काटकर घायल कर चुका है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर