Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Amroha News: बुजुर्ग महिला को कुत्‍तों ने नोचकर मार डाला, मांस भी खा गए, मचा हड़कंप

Amroha News उत्‍तर प्रदेश के अमरोहा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 108 साल की बुजुर्ग महिला को कुत्‍तों ने नोचकर मौत के घाट उतार दिया। कुछ अन्‍य लोग जब टहलने निकले तो उसका क्षत विक्षत शव प्‍लाट में पड़ा मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही महिला का अंतिम संंस्‍कार कर दिया।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Thu, 18 Jul 2024 02:12 PM (IST)
Hero Image
महिला की मौत से हड़कंप मच गया है। सांकेतिक तस्‍वीर

 जागरण संवाददाता, अमरोहा। कुत्तों ने घर से टहलने निकली 108 वर्ष की व़ृद्धा रामकली को बुरी तरह नोचकर मार डाला। इसके बाद काफी मांस भी खा गए। स्वजन को उनका क्षत-विक्षत शव मिला। बुधवार तड़के लगभग चार बजे रामकली घर से टहलने निकली थीं।

करीब दो सौ मीटर दूर प्लाट में आवारा कुत्तों ने उनपर हमला कर दिया। उन्हें बुरी तरह नोचकर मार डाला। शरीर का काफी मांस भी खा लिया। करीब छह बजे मुहल्ले के लोग उधर से गुजरे तो उन्होंने रामकली का क्षत-विक्षत शव प्लाट में पड़ा देखा। स्वजन शव घर ले आए।

बिना कानूनी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से मुहल्ले में दहशत कायम है। लोगों ने आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर मोहर्रम जुलूस में शामिल ताजिया में उतरा करंट, मचा हड़कंप, कई घायल

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डा. ब्रजेश कुमार ने कहा है कि पूर्व में शहर में अभियान चलाकर आवारा कुत्ते पकड़वाए गए थे। अब फिर से अभियान चलाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें-माफिया अतीक की 'मन्नत' कोठी और बंगला भी होगा सरकारी!, कोर्ट में भेजी गई पत्रावली