Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Weather : बूंदाबांदी से गिरा पारा, भीषण गर्मी से लोगों को काफी हद तक मिली राहत- जानिए कब आएगा मानसून

पंखे-कूलर और एयर कंडीशनर भी गर्मी से भी राहत नहीं मिल रही थी। जिससे लोग गर्मी से तौबा कर भगवान से बरसात की मांग कर रहे थे। इस बीच सूरज ने भी लोगों को जमकर तपाया। बुधवार को भी 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच पूरे दिन लोग गर्मी में पसीना-पसीना रहे। लेकिन देर रात अचानक बदली छा गई और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने लगी।

By Kunwar Pal Singh Edited By: Mohammed Ammar Updated: Fri, 21 Jun 2024 01:20 AM (IST)
Hero Image
यूपी में गर्मी से कई लोगों की जान जा चुकी है।

जागरण संवाददाता, अमरोहा : सूरज की तपिश के चलते अभी तक भीषण गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो था। पंखे-कूलर व एसी से भी राहत नहीं मिल रही थी। लोग गर्मी से तौबा करने थे। बुधवार की देर रात तेज हवा के साथ बदली छा गई। देखते ही देखते बूंदाबांदी होने। गुरुवार की सुबह दस बजे तक सूरज भी छिपे रहा। जिससे पारा भी 44.5 डिग्री से घटकर 41.9 डिग्री तक पहुंच गया। जिससे भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली।

सूरज की तपिश के चलते पिछले माह तापमान भी 48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। जिससे भीषण गर्मी से लोगों में हाहाकार मचा हुआ था। जून माह लगते ही भीषण गर्मी ने जमकर कहर बरपाना शुरू कर दिया था। सूरज के तेवर तेज हो गए थे। जिसके चलते भीषण गर्मी ने बिकराल रूप कर लिया था। जिससे लोग बेचैन हो गए थे।

पंखे-कूलर और एयर कंडीशनर भी गर्मी से भी राहत नहीं मिल रही थी। जिससे लोग गर्मी से तौबा कर भगवान से बरसात की मांग कर रहे थे। इस बीच सूरज ने भी लोगों को जमकर तपाया। बुधवार को भी 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच पूरे दिन लोग गर्मी में पसीना-पसीना रहे। लेकिन देर रात अचानक बदली छा गई और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने लगी। जिससे कुछ गर्मी कम हुई। गुरुवार की सुबह भी बूंदाबांदी हो रही थी।

करीब दस बजे तक सूरज भी बदली के आंचल में छुपे रहे। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया गया था। पारा भी गिरकर 41.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जिससे लोगों ने भीषण गर्मी से राहत महसूस की, लेकिन दस बज के बाद सूरज तेज धूप के साथ निकल आया और जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे सूरज की तपिश बढ़ने से गर्मी बढ़ने लगी।

मगर फिर भी पिछले दिनों के मुकाबले गर्मी बहुत कम थी। जिससे लोगों ने चैन की सांस ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार आज अधिकतम 40.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच बूंदाबादी के आसार है।पड़ने के आसार हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें