Move to Jagran APP

Leopard Attack : अमरोहा के रजबपुर गांव में तेंदुए की दहशत, रात 1 बजे दीवार फांदकर घर में घुसा और ले गया बकरी

गांव के लोग भी जाग गए तथा मौके पर पहुंचे। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। सुबह को जब गांव के लोग खेतों पर गए तो उन्होंने गन्ने के खेत में बकरी के अवशेष देखे। लिहाजा वन विभाग को सूचना दी गई। वन दारोगा नैपाल सिंह टीम के साथ गांव पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

By Asif Ali Edited By: Mohammed Ammar Updated: Wed, 16 Oct 2024 05:17 PM (IST)
Hero Image
सुबह के खेत में पड़े देखे अवशेष, वन विभाग की टीम ने गांव का दिया दौरा।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। तेंदुआ पालतू जानवरों को अपना शिकार बना रहा है। अब रजबपुर में घर के आंगन में बंधी बकरी को खींचकर ले गया और गन्ने के खेत में उसका शिकार कर लिया। स्वजन ने बकरी ले जाता तेंदुआ देखा तो शोर मचा दिया। सुबह को ग्रामीणों ने खेत में अवशेष पड़े देखे।

वन विभाग की टीम ने भी गांव का दौरा कर घटना की जानकारी ली। रजबपुर के गांव बदौनिया में डा. महेश कुमार का परिवार रहता है। उनका घर गांव में जंगल की तरफ है। रात वह स्वजन के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। आंगन में दो बकरी बंध रही थीं।

देर रात 1 बजे दीवार फांदकर कमरे में घुस तेंदुआ 

लगभग एक बजे दीवार फांदकर तेंदुआ घर में घुस गया। उसने एक बकरी को दबोच लिया और लेकर जाने लगा। बकरी की आवाज सुनकर उनकी पत्नी सरोज देवी जाग गई। उन्होंने आंगन में बकरी को ले जाता तेंदुआ देखा तो शोर मचा दिया। लिहाजा अन्य स्वजन भी जाग गए। उस समय तक तेंदुआ बकरी को पास स्थित खेत में ले जा चुका था।

गांव के लोग भी जाग गए तथा मौके पर पहुंचे। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। सुबह को जब गांव के लोग खेतों पर गए तो उन्होंने गन्ने के खेत में बकरी के अवशेष देखे। लिहाजा वन विभाग को सूचना दी गई। वन दारोगा नैपाल सिंह टीम के साथ गांव पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

खेत के किनारे घूम रहा था बाघ, किसानों ने बनाया वीडियाे

खुटार : क्षेत्र के हंसपुर गांव में जंगल के पास आबादी वाले क्षेत्र में वन्य जीवों की आवाजाही कुछ दिनों से बढ़ गई है। मंगलवार देर रात खेत पर फसल की रखवाली के लिए पहुंचे किसान सुखविंदर सिंह ने गांव के ही गुरप्रीत सिंह के खेत के किनारे बाघ देखा।

उन्होंने काल करके अन्य किसानों को भी सचेत किया। जिसके बाद उन लोगों ने खेत के पास चहलकदमी कर रहे बाघ का वीडियो बनाकर (दैनिक जागरण पुष्टि नहीं करता) इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। उसे भगाने के लिए शोर मचाने के साथ ही किसानों ने टार्च की रोशनी लगाना शुरू की, जिसके बाद वह जंगल की ओर चला गया।

किसान निर्मल सिंह, हरप्रीत सिंह, भोजराज, मनप्रीत सिंह आदि ने बताया कि लखीमपुर जिले की मैलानी वन रेंज के कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे। बाघ खेतों की ओर से होता हुआ जंगल में वापस चला गया। वन रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है टीम को मौके पर भेज कर जांच कराएंगे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।