Move to Jagran APP

नहीं आए पदाधिकारी तो मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने दे डाली इस्तीफे की चेतावनी, पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

औरैया में दीपावली पर आतिशबाजी बिक्री करने पर बूथ अध्यक्ष अभिषेक पोरवाल पर मुकदमा दर्ज हुआ था। कार्यकर्ताओं संग बैठक करने के बाद जितेंद्र सिंह ने इस्तीफे की चेतावनी दी है इसके साथ ही उन्होंने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Updated: Thu, 27 Oct 2022 08:17 PM (IST)
Hero Image
भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने दी इस्तीफे की चेतावनी।
औरैया, जागरण संवाददाता। दीपावली पर सजे बाजार में दुकान पर कैलेंडर के साथ आतिशबाजी बिक्री करने पर 23 अक्टूबर को भाजपा अछल्दा नगर बूथ अध्यक्ष अभिषेक पोरवाल से पुलिस की नोकझोंक हुई थी। लाइसेंस न दिखा पाने पर आतिशबाजी बरामद होने का मुकदमा दर्ज किया था। जिसे लेकर नाराज भाजपा अछल्दा मंडल के पदाधिकारियों ने गुरुवार को नहर डाक बंगला में बैठक की। बुलावा जिले के पदाधिकारियों को भेजा गया लेकिन नहीं पहुंचे। इसके बाद मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने पद से इस्तीफा देने की चेतावनी दे डाली। कहा कि शुक्रवार को जिलाध्यक्ष को वह पत्र सौंपेंगे। उत्पीड़न किए जाने का आरोप पुलिस पर लगाया। 
नहर डाक बंगला में जुटे कार्यकर्ताओं ने जिला पदाधिकारियों की ओर से मदद न मिलने को नाराजगी देखने को मिली। जितेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि 23 अक्टूबर को बूथ अध्यक्ष अभिषेक पोरवाल मकान के बाहर रेहड़ी लगाकर कैलेंडर व सजावट के सामान साथ आतिशबाजी की बिक्री कर रहा था। जहां कस्बा इंचार्ज उदय प्रकाश पहुंचे थे। कहासुनी करते हुए अभिषेक के साथ हाथापाई की गई। वहीं मुकदमा दर्ज किया गया।
बेलगाम पुलिस की कार्यशैली को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर पार्टी के जिला पदाधिकारियों को अवगत कराया। बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो सकी। अब ऐसे में किस हद तक उत्पीड़न ठीक है। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पहुंचकर इस्तीफा का पत्र जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्र को दूंगा। इसे लेकर जिलाध्यक्ष ने बताया कि मंडल अध्यक्ष से वार्ता की जा रही है। इस्तीफे जैसी कोई स्थिति नहीं है। थानाध्यक्ष ललित कुमार का कहना है कि बिना लाइसेंस के रिहायशी इलाके में आतिशबाजी की बिक्री हो रही थी। हाथापाई जैसा कोई मामला नहीं। जो आरोप लग रहे वह बेबुनियाद हैं।
आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।