Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Auraiya: महराजगंज से मथुरा जा रही बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 19 घायल; हाईवे के मेन लेन पर ही खराब हो गई थी बस

महराजगंज से 64 श्रद्धालुओं को मथुरा को लेकर जा रही टूरिस्ट बस में हाईवे पर मिहौली स्थित ओवरब्रिज पर पीछे से तेज रफ्तार सीमेंट लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बस में सवार 19 श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से दो महिलाओं सहित चार घायलों को रेफर कर दिया गया। ट्रक चालक को यात्रियों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

By ashok trivediEdited By: Shivam YadavUpdated: Sun, 17 Sep 2023 07:24 PM (IST)
Hero Image
हाईवे पर खराब खड़ी टूरिस्ट बस में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, 17 घायल।

औरैया, जागरण संवाददाता: महराजगंज से 64 श्रद्धालुओं को मथुरा को लेकर जा रही टूरिस्ट बस में हाईवे पर मिहौली स्थित ओवरब्रिज पर पीछे से तेज रफ्तार सीमेंट लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बस में सवार 19 श्रद्धालु घायल हो गए। 

जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से दो महिलाओं सहित चार घायलों को रेफर कर दिया गया। ट्रक चालक को यात्रियों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। दुर्घटना की वजह से कुछ देर हाईवे पर इटावा जाने वाली लेन पर यातायात बाधित रहा।

मेन लेन में बंद हो गई थी बस

जनपद महाराजगंज से तीन बच्चों, 35 महिलाओं सहित 64 श्रद्धलुओं से भरी एक टूरिस्ट बस मथुरा जा रही थी। सदर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-इटावा हाईवे पर गांव मिहौली के पास रविवार दोपहर करीब दो बजे कुछ खराबी आने से मेन लेन में बंद हो गई। चालक व हेल्पर बस को सही करने का प्रयास कर रहे थे। 

सावधानी बरतने के बावजूद भी हुआ हादसा

बस में पीछे से कोई वाहन टक्कर न मार दे। इसके लिए चार-पांच यात्री बस के पीछे खड़े होकर आने वाले वाहनों को दूर से गुजरने का इशारा कर रहे थे। तभी कानपुर की तरफ से आ रहे तेज एक ट्रक ने पीछे से बस में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बस में सवार 19 श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

 

एंबुलेंस से 13 घायलों को शहर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल भेजा गया। बाकी छह घायलों को चिचौली स्थित 100 शैय्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ट्रक का हेल्पर भाग गया। शिकोहाबाद निवासी चालक बंटू को यात्रियों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। 

जानकारी मिलने पर एसपी चारू निगम, एडीएम महेंद्र पाल सिंह, एएसपी दिगंबर कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। बस को घटनास्थल से हटा कर पास के एक कोल्ड स्टोरेज में खड़ा करा दिया गया और ट्रक को कोतवाली भेज दिया। 

एसपी ने यात्रियों से घटना के संबंध में जानकारी की। अधिकारियों को यात्रियों की मदद करने के निर्देश दिए। डीएम नेहा प्रकाश के निर्देश पर रोडवेज एआरएम अपर्णा मीनाक्षी एक रोडवेज बस लेकर मौके पर पहुंची। श्रद्धालुओं को वापस उनके घर भेजा दिया गया।

17 दिन की थी धार्मिक यात्रा

लंबी दूरी की यात्रा की वजह से बस में दो चालक थे। दूसरे चालक प्रदीप यादव उस समय बस चला रहे थे। दुर्घटना में वह चुटहिल हो गए। उन्होंने बताया कि दस सितंबर को महराजगंज से बस यात्रा पर निकली थी। पहले बस बिहार के पटना के बिहटा स्थित बाबा बिटेश्वर नाथ गई थी। 

इसके बाद प्रदेश के अन्य जिलों के धार्मिक स्थल पर दर्शन किए। शनिवार को कानपुर के जेके मंदिर में दर्शन करने के बाद रविवार को मथुरा के लिए निकले थे। कुल 17 दिन की यात्रा थी। अंत में उन्हें वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाना था। हादसे के बाद श्रद्धालु वापस घर चले गए।

उरई से अलीगढ़ जाते समय सीमेंट लदे ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मारी है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। हादसे में बचे यात्रियों को रोडवेज बस से उनके घर भेज दिया गया है।

-चारू निगम, पुलिस अधीक्षक।

रेड क्रॉस सहित अन्य संस्था के सदस्यों ने की मदद

हादसे के बाद पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं को मिहौली के पास स्थित एक शीतगृह में बैठने की व्यवस्था की। जानकारी मिलने रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य रोहित अग्रवाल सहित अन्य लोग वहां पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं की मदद की। उन्हें भोजन कराने के बाद रास्ते के लिए भी खाने की व्यवस्था की।

यह भी पढ़ें:- यूपी रोडवेज की बसों में फ्री में यात्रा कैसे करें? जान लें ये नियम तो आपको होगा फायदा ही फायदा

यह भी पढ़ें:- UP Politics : मैनपुरी में बोले राज्यमंत्री अनूप प्रधान- कहा; घोसी उपचुनाव में क्यों हारे इसपर हम कर रहे मंथन

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर