Move to Jagran APP

Auraiya: शिवपाल यादव ने अजीतमल में पूर्व मंत्री से की मुलाकात, यहां पत्रकार वार्ता में BJP पर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव बुधवार की दोपहर अजीतमल क्षेत्र में रहे। पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर भोला सिंह से उनके पैतृक गांव गंगदासपुर गांव में मुलाकात की। उनकी सेहत के बारे में पूछा। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

By Jagran NewsEdited By: Nirmal PareekUpdated: Wed, 11 Jan 2023 06:48 PM (IST)
Hero Image
शिवपाल यादव ने अजीतमल में पूर्व मंत्री ठाकुर भोला सिंह से की मुलाकात
संवाद सूत्र, अजीतमल: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव बुधवार की दोपहर अजीतमल क्षेत्र में रहे। अटसू कस्बा के बाद बाबरपुर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। बाद में वह पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर भोला सिंह से उनके पैतृक गांव गंगदासपुर गांव में मुलाकात की। उनकी सेहत के बारे में पूछा। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

भाजपा सरकार बताया फेल

सपा और बसपा के बीच ट्विटर पर चल रही जुबानी जंग पर कुछ न बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार फेल सरकार है। जनता का प्रेम सपा को मिल रहा है। शिवपाल सिंह ने कहा कि 18 जनवरी को लखनऊ से चलकर मऊ जनपद होते हुए बलिया फिर 19 को कार्यक्रम करके गाजीपुर होकर लखनऊ आएं। इसी तरह से आगे भी कार्यक्रम होंगे।

मवेशियों की समस्याओं को लेकर ये कहा

भाजपा सरकार के कार्यों को लेकर कहा कि यह सरकार अब तक फेल है। नौकरशाही के हवाले पूरा उत्तर प्रदेश कर दिया गया है। कहा कि किसान से लेकर नौजवानों की समस्याओं को दूर करने का कार्य सिर्फ जुबानी है। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार का मुद्दा है। जिसे भुनाने का कार्य सरकार कर रही। मवेशियों की समस्याओं को लेकर कहा कि किसान पूरे दिन खेतों पर रखवाली करता है। आगे शिवपाल ने कहा कि यदि सपा की सरकार आती है तो किसानों की यह परेशानी जरूर दूर होगी। कैसे? इस प्रश्न पर उन्होंने कहा कि पहले सरकार आ जाने दो।

वहीं, इस दौरान संजीव यादव उर्फ गुड्डू, रामबाबू यादव, प्रदीप यादव, अनिल गुप्ता, प्रिंस यादव, धर्मेंद्र यादव, सुनील कुमार कुशवाह, मनोज कुमार कुशवाहा, डा. रविंद्र सिंह कुशवाह, मनीष व जय राजावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।