Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

IAS Indramani Tripathi: जब डीएम ने खाए फरियादी के पराठे तो हर कोई रह गया हैरान, अब जमकर हो रही तारीफ

IAS Indramani Tripathi औरैया के जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने एक अनोखी पहल की है। कोकोर में लोगों की समस्या सुनने के दौरान उन्होंने एक फरियादी के साथ बैठकर पराठे खाए। यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है और लोग जिलाधिकारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया में लोग जिलाधिकारी की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

By Shashank Singh Edited By: Abhishek Pandey Updated: Wed, 11 Sep 2024 09:36 AM (IST)
Hero Image
जब डीएम ने खाए फिरयादी के पराठे, लोगों ने की प्रशंसा

जागरण संवाददाता, औरैया। कोकोर में लोगों की समस्या सुनने के दौरान जिलाधिकारी ने एक फरियादी के पराठे खाए। जो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग उनकी इंटरनेट मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं।

जिलाधिकारी डा. इन्द्रमणि त्रिपाठी मंगलवार को ककोर स्थित कार्यालय में लोगों की समस्या सुन रहे थे। तभी बिधूना का एक फरियादी आया और जमीन कब्जे की शिकायत करने लगा। उसके साथ एक और व्यक्ति था।

डीएम ने पूछा- किसने भरवाया पेट्रोल

तब उन्होंने फरियादी से पूछा की बाइक में पेट्रोल किसने भरवाया है। इस पर फरियादी के साथ आये व्यक्ति ने कहा कि मैंने डलवाया है। तो उन्होंने कहा कि समोसा नहीं खाया यहां पर, तो फरियादी ने कहा कि रुपये नहीं थे। घर से पराठा बनवाकर लाए हैं और हम दोनों खाएंगे। तो डीएम ने कहा दिखाओ कहां हैं। इस पर फरियादी ने पराठा निकाला तो उन्होंने कहा कि मुझे पराठा खिलाओगे।

फरियादी संकोच करने लगा और कहने लगा मैं छोटा आदमी हूं। इस पर डीएम ने कहा कि आपका काम तब ही करेंगे, जब आप पराठा खिलाएंगे। इसके बाद उसने डीएम को पराठा खिलाया। जिसे देख वहां मौजूद लोग आश्चर्य में पड़ गए। फरियादी की खुशी का ठिकाना नहीं था। सोशल मीडिया में लोग जिलाधिकारी की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: IPS अमरनाथ यादव पर गिरी गाज, रिश्वतकांड मामले में के पेशकार को किया गया निलंबित; ACP पर भी बैठ सकती है जांच

इसे भी पढ़ें: IPS Transfer: ताबड़तोड़ एक्शन के बाद चारू निगम का तबादला, तीन को दिलाई फांसी की सजा; आखिर क्यों हैं चर्चा में?

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर