Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

धूप-छांव के बीच 39 डिसे पहुंच गया अधिकतम तापमान

जागरण संवाददाता औरैया मौसम में रोजाना कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग

By JagranEdited By: Updated: Sat, 01 May 2021 10:57 PM (IST)
Hero Image
धूप-छांव के बीच 39 डिसे पहुंच गया अधिकतम तापमान

जागरण संवाददाता, औरैया: मौसम में रोजाना कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार गर्म हवा के साथ-साथ पूर्वाह्न बाद लू चलने से दिक्कतें बढ़ रही हैं। शनिवार को पूरे दिन धूप-छांव रही। जिस कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस(डिसे) जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिसे मापा गया। वहीं सुबह करीब साढ़े 10 बजे से दोपहर दो बजे तक धूप तेज रही। जिस कारण बेजुबान भी परेशान नजर आए। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होगा। तपिश के बाद आंधी व बारिश की भी संभावना है।

हवा का रुख बदलने के साथ मौसम भी हर दिन बदल रहा है। सुबह व शाम पार्कों में होने वाली चहलकदमी भी बदलते मौसम के साथ बदल गई है। किसान भी यहां परेशान है। कारण, बीते दिनों अचानक हुई बारिश की वजह से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा था। जिस कारण किसान चितित है। उनका कहना है कि यदि बारिश हुई तो दिक्कतें और बढ़ जाएंगी। वहीं मौसम विज्ञानी अनंत कुमार ने बताया कि अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा की गति 10 किमी प्रति घंटा अंकित की गई। एक दो दिन में मौसम में और परिवर्तन

देखने को मिल सकता है। इस बदलते मौसम की वजह से वायरल फीवर के केस भी बढ़ रहे हैं। सर्दी-जुकाम से ज्यादातर लोग परेशान हैं। चिकित्सकों का कहना है कि अस्पताल में हर दिन वायरल फीवर से पीड़ित मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर