Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: महिला ने अपने तीन बच्‍चों की हत्‍याकर नदी में डूबोया, एक ने भाग कर बचाई जान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

उत्‍तर-प्रदेश के औरैया जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने तीन बच्‍चों की हत्‍याकर शव को नदी में डूबो दिया। बड़े बेटे ने भागकर जान बचा ली। इससे मामला खुल गया। पुलिस ने मौके पर शव को नदी से बाहर निकाला तो बच्‍चों के मुंह से झाग निकल रहा था। आशंका है कि इन्‍हें पहले जहर दिया गया था।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Thu, 27 Jun 2024 11:45 AM (IST)
Hero Image
औरैया में घटना स्थल पर मौजूद स्वजन। जागरण

 जागरण संवाददाता, औरैया। फफूंद के गांव बरुआ निवासी प्रियंका सविता ने आठ वर्षीय बेटे तिला, छह वर्षीय माधव, पांच वर्षीय आदित्य की गुरुवार को हत्या कर दी। इसके बाद गांव केशवपुर खान से निकली सेंगुर नदी में शव को डूबो दिया। आठ वर्षीय बड़ा बेटा सोनू मौके से फरार हो गया।

जानकारी पर पहुंची एसपी चारू निगम ने जांच पड़ताल के बाद स्वजन से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। बच्चों के मुंह से झाग निकलता मिला है। पति की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद प्रियंका देवर के साथ रहने लगी थी। प्रियंका के चार बेटे है।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी सहित निरस्त रहेंगी 52 ट्रेनें, 35 ने बदला मार्ग, यहां देखें पूरा शेड्यूल

बताया जा रहा है कि प्रियंका पति की मौत होने जाने से बच्‍चों का पालन पोषण में परेशानी हो रही थी। इसी वजह से घटना को अंजाम दिया है। एसपी का कहना है कि शव को नदी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आरोपित महिला को पकड़ लिया गया है। दो बच्‍चों का शव मिला है। तीसरे की तलाश चल रही है। प्राथमिक जांच में जहर देकर मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में झमाझम बारिश से हुई दिन की शुरूआत, उमस भरी गर्मी से मिली राहत