Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यूपी के इस जिले में सात करोड़ की लागत से बनेगी सड़क, शासन ने दी मंजूरी; टेंडर प्रक्रिया शुरू

बदहाल बेला-असेनी मार्ग की हालत सुधरने वाली है। 19 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण के लिए शासन ने सात करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद निर्माण शुरू हो सकेगा। पिछले छह वर्ष से बेला से असेनी मार्ग खस्ताहाल है क्योंकि इस मार्ग से रोजाना करीब 800 से 1000 वाहन गुजरते हैं।

By Shashank Singh Edited By: Abhishek Pandey Updated: Sun, 10 Mar 2024 10:09 AM (IST)
Hero Image
सात करोड़ से बनेगा बेला-असेनी मार्ग, मिली मंजूरी

जागरण संवाददाता, औरैया। बदहाल बेला-असेनी मार्ग की हालत सुधरने वाली है। 19 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण के लिए शासन ने सात करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद निर्माण शुरू हो सकेगा। पिछले छह वर्ष से बेला से असेनी मार्ग खस्ताहाल है, क्योंकि इस मार्ग से रोजाना करीब 800 से 1000 वाहन गुजरते हैं। इससे इस मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे की हालत दयनीय। इसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

एक-दो बार इस मार्ग पर पैचवर्क कराया गया। लेकिन मार्ग की हालत फिर भी नहीं सुधरी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने 19 किलोमीटर लंबे मार्ग के नवीनीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसकी स्वीकृति विभाग को मिल गई है। इस मार्ग के नवीनीकरण पर सात करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यही मार्ग आगे कन्नौज जाता है। इससे इसके बनने से कन्नौज जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही दुर्घटनाएं भी कम होंगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनोद यादव ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।

फोर लेन के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी का इंतजार

लोक निर्माण विभाग ने इसी वर्ष बेला से ककोर स्थित जिला मुख्यालय तक करीब 34 किलोमीटर फोर लेन मार्ग का प्रस्ताव शासन को भेजा है। यह 800 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है। इसमें दिबियापुर में फ्लाई ओवर भी शामिल है। यह करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। इसकी मंजूरी अभी शासन से आनी बाकी है। अगर यह फोर लेन की शासन की तरफ से मंजूरी मिल जाती है, तो इसके बनने से लोगों को आने जाने में आसानी होगी। क्योंकि इसी मार्ग पर जिला मुख्यालय, मेडिकल कालेज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत अन्य कार्यालय हैं।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर