Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Muradganj News: चूल्हे पर पानी गर्म कर रही थी महिला, सिलेंडर में अचानक से लग गई आग; महिला झुलसी

गांव ऊंचा निवासी रामाधार की पत्नी कमलेश कुमारी शनिवार देर शाम घर के अंदर रसोई में पानी गर्म कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध हालात में अचानक सिलेंडर में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में कमलेश झुलस गईं। उधर आग का विकराल रूप देखा गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर बाद बल्टी आदि से पानी डाल कर आग पर काबू पा लिया गया।

By vivek sikarwar Edited By: riya.pandey Updated: Sun, 21 Jan 2024 03:54 PM (IST)
Hero Image
सिलेंडर में अचानक से आग लगने से झुलसी महिला

संवाद सूत्र, मुरादगंज। Muradganj Breaking: चूल्हे पर पानी गर्म करते समय संदिग्ध परिस्थितियों में सिलेंडर में आग लग गई। आग बुझाने के दौरान महिला झुलस गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। महिला को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया।

गांव ऊंचा निवासी रामाधार की पत्नी कमलेश कुमारी शनिवार देर शाम घर के अंदर रसोई में पानी गर्म कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध हालात में अचानक सिलेंडर में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में कमलेश झुलस गईं। उधर आग का विकराल रूप देखा गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर बाद बल्टी आदि से पानी डाल कर आग पर काबू पा लिया गया।

झुलसी महिला को स्वजन अजीतमल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डाक्टर ने हालत नाजुक देख सैफई स्थित आयुर्विज्ञान विश्व विद्यालय के लिए रेफर कर दिया।

जानकारी पर क्षेत्राधिकारी अजीतमल राम मोहन शर्मा मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी राम मोहन शर्मा ने बताया कि खाना बनाने के बाद सिलेंडर खुल रह गया था। पानी गर्म करने के लिए जैसे ही लाइटर दबाया तो आग लग गई।

यह भी पढ़ें:

Murder In Bijnor: बेटा बना हैवान, बीच-बचाव करने आए पिता का सिर ईंटों से कुचला, दुकानदार से हुआ था झगड़ा

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें