Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को मनेगी दीपावली, 14 लाख रंग-बिरंगे दीपक से बनाई जाएगी श्रीराम की आकृति

Ram Mandir22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी और इसके लिए अयोध्या नगरी को सजाया जा रहा है। देश दीपावली से पहले ही दीपावली मनाने को तैयार है। इस खास दिन अयोध्या में घी के दिए जलेंगे। 13 जनवरी को साकेत महाविद्यालय में 14 लाख रंग बिरंगे दीपकों से रामजन्मभूमि व रामलला के विग्रह की अनुकृति तैयार की जाएगी।

By Jagran News Edited By: Swati Singh Updated: Fri, 12 Jan 2024 11:45 AM (IST)
Hero Image
अयोध्या में 22 जनवरी को मनेगी दीपावली, 14 लाख रंग-बिरंगे दीपक से बनाई जाएगी श्रीराम की आकृति

संवाद सूत्र, अयोध्या। अयोध्या नगरी अपने आराध्य के स्वागत के लिए तैयार हो रही है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी और इसके लिए अयोध्या नगरी को सजाया जा रहा है। देश दीपावली से पहले ही दीपावली मनाने को तैयार है। इस खास दिन अयोध्या में घी के दिए जलेंगे।

13 जनवरी को साकेत महाविद्यालय में 14 लाख रंग बिरंगे दीपकों से रामजन्मभूमि व रामलला के विग्रह की अनुकृति तैयार की जाएगी। इसे श्रीराम कर्मभूमि न्यास व अयोध्या महोत्सव न्यास के संयुक्त संयोजन में आकार दिया जाएगा।

अयोध्या में जलेंगे 14 लाख रंगीन दीये

कार्यक्रम के संयोजक केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे तथा भागलपुर निवासी अजित शाश्वत चौबे हैं। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। सह संयोजक हरीश श्रीवास्तव ने साकेत महाविद्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। बताया कि 14 लाख रंगीन दीयों से भगवान श्रीराम व राम मंदिर की भव्य अनुकृति तैयार की जाएगी।

सीएम समेत ये लोग होंगे शामिल

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी, अर्जुनराम मेघवाल व गिरिराज सिंह शामिल होंगे। स्वामी रामभद्राचार्य की कथा स्थल पर 75 हजार दीपकों से रामलला का विग्रह सज्जित किया जाएगा।

खास यात्रा 13 जनवरी को पहुंचेगी अयोध्या

हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के नेतृत्व में भागलपुर से श्रीराम आविर्भाव यात्रा और बक्सर से श्रीराम अभ्युदय यात्रा 13 जनवरी को अयोध्या पहुंचे। यात्रा में प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, अर्जित शाश्वत चौबे, भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री व अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव रहेंगे।

होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

अयोध्या महोत्सव न्यास की सचिव नाहिद कैफ के संयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायिका स्वाति मिश्रा की प्रस्तुति होगी। अरुण द्विवेदी के संयोजन में 15 जनवरी को 5100 कन्याओं का पूजन होगा।

यह भी पढ़ें: 

Ramlala Pran Pratishtha: मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास से जान‍िए अयोध्या में कैसे होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और पूजा