Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ayodhya Ram Mandir: थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडेय ने किया रामलला का दर्शन, मंदिर निर्माण का कराया गया अवलोकन

थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडेय ने बुधवार को अपनी पत्नी अर्चना सालपेका के साथ रामलला का दर्शन-पूजन किया। वह 1145 बजे रामलला के दरबार में पहुंचे और दर्शन-पूजन सहित मंदिर निर्माण के अवलोकन में करीब 45 मिनट का समय व्यतीत किया। उन्हें दूर से ही मंदिर निर्माण का अवलोकन कराया गया। उनकी यात्रा सुरक्षा व्यवस्था से भी जोड़ कर देखी जा रही है।

By Jagran NewsEdited By: Vinay SaxenaUpdated: Wed, 20 Dec 2023 09:55 PM (IST)
Hero Image
थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडेय के स्वागत में वैकल्पिक गर्भगृह में विराजे रामलला का दरबार।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडेय ने बुधवार को अपनी पत्नी अर्चना सालपेका के साथ रामलला का दर्शन-पूजन किया। वह 11:45 बजे रामलला के दरबार में पहुंचे और दर्शन-पूजन सहित मंदिर निर्माण के अवलोकन में करीब 45 मिनट का समय व्यतीत किया। उन्हें दूर से ही मंदिर निर्माण का अवलोकन कराया गया। उनकी यात्रा सुरक्षा व्यवस्था से भी जोड़ कर देखी जा रही है।

रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था स्वयं में अति संवेदनशील है और 22 जनवरी को रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा और उस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति के चलते सुरक्षा की अति व्यापक व्यवस्था की जा रही है।

30 द‍िसंबर को भी पीएम का आगमन प्रस्‍ताव‍ित  

इससे पूर्व 30 दिसंबर को भी प्रधानमंत्री का अयोध्या आगमन प्रस्तावित है। वह अंतरराष्ट्रीय श्रीराम एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के साथ अयोध्या रेलवे स्टेशन के नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे।