Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पहुंचे रामनगरी, बोले- नरेन्द्र मोदी चौथी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विश्वास व्यक्त किया कि नरेन्द्र मोदी चौथी बार भी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। असम के मुख्यमंत्री शनिवार को यहां 11 सांसदों के साथ रामलला का दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने मोदी के चौथी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए रामलला से प्रार्थना भी की। कहा कि स्वाधीन भारत में जवाहरलाल नेहरू के बाद नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Sat, 08 Jun 2024 10:48 PM (IST)
Hero Image
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बोले- नरेन्द्र मोदी चौथी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

जागरण संवाददाता, अयोध्या। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विश्वास व्यक्त किया कि नरेन्द्र मोदी चौथी बार भी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। असम के मुख्यमंत्री शनिवार को यहां 11 सांसदों के साथ रामलला का दर्शन करने पहुंचे थे।

उन्होंने मोदी के चौथी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए रामलला से प्रार्थना भी की। कहा कि स्वाधीन भारत में जवाहरलाल नेहरू के बाद नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

उन्होंने अयोध्या लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की हार पर निराशा भी जताई। साथ ही स्पष्ट किया कि देश में 542 सीटें हैं। कहीं हारेंगे-कहीं जीतेंगे। यह कोई मुद्दा नहीं है। प्रधानमंत्री तो मोदी जी हो ही गए।

मुख्यमंत्री सरमा ने रामलला का दर्शन करने के साथ रामजन्मभूमि परिसर के विकास से जुड़ी जानकारी भी ली। राम मंदिर परिसर में रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने उनका स्वागत किया।