Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अयोध्‍या में 2670 विधवा महिलाएं अपने सुहाग का भी ले रहीं राशन, सरकारी गल्ले की बंदरबांट का नया मामला आया सामने

रामनगरी अयोध्‍या में सरकारी गल्ले के दुरुपयोग का नया मामला सामने आया है। जिले में 2670 ऐसी विधवा महिलाओं को राशन दिया जा रहा है जिनके राशन कार्ड पर इनके पति का नाम अंकित है। दरअसल गत दिनों विधवा महिलाओं के अलावा आयकरदाता भूमि स्वामियों के अनियमित रूप से राशन लेने का मामला प्रकाश में आया था। बाद में इनकी पात्रता की जांच शुरू हुई थी।

By Rama Sharan Awasthi Edited By: Vinay Saxena Updated: Tue, 10 Sep 2024 03:04 PM (IST)
Hero Image
राशन कार्डों की जांच में हुआ खुलासा।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

प्रवीण तिवारी, अयोध्या। सरकारी गल्ले के दुरुपयोग का नया प्रकरण सामने आया है। जिले में 2670 ऐसी विधवा महिलाओं को राशन दिया जा रहा है, जिनके राशन कार्ड पर इनके पति का नाम अंकित है। ये विधवा महिलाएं राशन के साथ ही विधवा पेंशन से भी आच्छादित हैं। उक्त राशन कार्डों की जांच में पता चला है कि इनके पति परलोक सिधार चुके हैं, लेकिन उनके हिस्से का राशन निरंतर रूप से भी लिया जा रहा है।

ये अधिकांश पात्र गृहस्थी की परिधि में हैं। वर्षों से इनके हिस्से का पांच किलोग्राम राशन ड्रा हो रहा है। इस तरह अब तक गरीबों के हिस्से का हजारों क्विंटल गेहूं व चावल अनियमित रूप से अपात्र ले लिया। संदेश के दायरे में आए कुल इस तरह के 3826 राशन कार्डों की जांच कराई गई।

पात्रता की हुई थी जांच

दरअसल, गत दिनों विधवा महिलाओं के अलावा आयकरदाता, भूमि स्वामियों के अनियमित रूप से राशन लेने का मामला प्रकाश में आया था। बाद में इनकी पात्रता की जांच शुरू हुई थी। जांच से यह पता लगाया जा रहा है कौन पात्र हैं, कौन अपात्र। इस प्रकरण की जांच पूर्ति विभाग के अतिरिक्त लेखपाल व पंचायतीराज विभाग ने संयुक्त रूप से प्रारंभ की है। कई अलग-अलग टीमें लगी हैं। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी वैसे-वैसे अनियमितता की परतें खुलने लगीं।

पत‍ि की मौत के बाद भी पत‍ि के ह‍िस्‍से का राशन ले रही मह‍िलाएं

इसी में पता चला कि विधवा महिलाएं अपने परलोक गमन कर चुके पति के हिस्से का राशन भी ले रही हैं। पात्र गृहस्थी राशन कार्ड पर परिवार के प्रत्येक सदस्य को प्रति यूनिट के हिसाब से पांच किलोग्राम राशन दिए जाने का प्रविधान है। राशनकार्ड पर प्रति यूनिट पांच किलोग्राम राशन दिया जाता है। इसमें दो किलोग्राम गेहूं तथा तीन किलोग्राम चावल है।

जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्रा बताते हैं कि लगभग पात्र गृहस्थी व अंत्योदय के श्रेणी के राशन कार्डधारी 18 लाख है। बताया कि कुल 3826 विधवा महिलाओं के कार्ड की जांच मिली थी, जिसमें से 2670 के पति की मृत्यु हो चुकी है, लेकिन ये राशन ले रही हैं। बताया कि कितने आयकर दाता व कितने भूमि स्वामी अनियमित राशन ले रहे हैं, ये जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी पढ़ें: Ration Card: यूपी के इस जिले में धड़ाधड़ कट रहे राशन कार्ड, अब तक हजारों लोगों पर हुई कार्रवाई