Move to Jagran APP

फर्श पर खून, वॉश बेस‍िन में उल्टी और... अयोध्‍या में एडीएम सुरजीत सिंह की मौत कैसे हुई? पोस्टमॉर्टम र‍िपोर्ट में हुआ खुलासा

सुरजीत सिंह फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज मझना के मूल निवासी थे। उनका परिवार कानपुर महानगर में गणेशनगर रावतपुर में रहता है। यहां वह अकेले रहते थे। वह करीब एक वर्ष से यहां तैनात थे। दिसंबर 2025 में वह सेवानिवृत्त हो जाते। सरकारी सेवा में 14 महीने बचे थे। वह यहां एडीएम (कानून व्यवस्था) व मंदिर मजिस्ट्रेट के पद पर थे।

By Jagran News Edited By: Vinay Saxena Updated: Fri, 25 Oct 2024 03:47 PM (IST)
Hero Image
अपर जिलाधिकारी कानून-व्यवस्था सुरजीत सिंह की फाइल फोटो।
संवाद सूत्र, अयोध्या। अपर जिलाधिकारी कानून-व्यवस्था सुरजीत सिंह का शव गुरुवार सुबह उनके सरकारी आवास में पाया गया था। वह 58 वर्ष के थे। सिविल लाइन स्थित सुरसरि कॉलोनी में उनका शव कमरे में फर्श पर मिला था। पोस्‍टमार्टम र‍िपोर्ट के मुताब‍िक, सुरजीत सिंह का निधन बीमारी के कारण ही हुआ है। स्वजनों के आ जाने के बाद हुए पोस्टमार्टम में उन्हें लिवर सिरोसिस की बीमारी से ग्रसित पाया गया है। पोस्टमार्टम में सम्मिलित डॉक्टरों का कहना है कि अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मृत्यु हुई है।

फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज मझना रहने वाले थे सुरजीत स‍िंह

सुरजीत सिंह फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज मझना के मूल निवासी थे। उनका परिवार कानपुर महानगर में गणेशनगर रावतपुर में रहता है। यहां वह अकेले रहते थे। वह करीब एक वर्ष से यहां तैनात थे। दिसंबर 2025 में वह सेवानिवृत्त हो जाते। सरकारी सेवा में 14 महीने बचे थे। वह यहां एडीएम (कानून व्यवस्था) व मंदिर मजिस्ट्रेट के पद पर थे।

घर के अंदर म‍िला एडीएम का शव

गुरुवार की सुबह पहुंचे सरकारी गार्ड और खाना बनाने वाली महिला ने कमरे का दरवाजा खुला पाया। अंदर एडीएम का शव भूमि पर पड़ा था। कमरे में खून भी मिला, हालांकि शव पर किसी भी प्रकार की प्रत्यक्ष चोट के निशान नहीं मिले। शव मिलने की सूचना मिलते ही मंडलायुक्त गौरव दयाल, आइजी रेंज प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह, एसएसपी राजकरन नय्यर मौके पर पहुंचे। पु

कमरे, वॉश बेस‍िन में पड़ी थी उल्‍टी

लिस के अनुसार, एडीएम के कमरे में उल्टी पड़ी थी, जिसमें रक्त भी था। वॉशबेसिन में भी यही स्थिति थी। उनके पुत्र हिमांशु ने बताया क‍ि उनके पिता को मधुमेह की बीमारी थी। सांसद अवधेश प्रसाद, विधायक वेदप्रकाश गुप्त एवं रामचंद्र यादव ने भी निधन पर शोक जताया।

यह भी पढ़ें: अयोध्या में एडीएम कानून-व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में म‍िला शव

यह भी पढ़ें: अयोध्‍या कैंटोनमेंट बोर्ड का कर्मचारी घूस लेते रंगे हाथों ग‍िरफ्तार, CBI की कार्रवाई से मचा हड़कंप

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।