Move to Jagran APP

Ayodhya Deepotsav 2023: विश्व कीर्तिमान बनाने को तैयार अयोध्या, 21 लाख दीपों से रौशन होगी रामनगरी

अयोध्या के अलावा 27 नवंबर को वाराणसी में देव दीपावली के मौके पर काशी के 84 गंगा घाटों पर 18 लाख दीप जलाए जाएंगे। आतिशबाजी भी होगी। इसके लिए पर्यटन विभाग ने आर्डर दे दिया है। राजघाट समेत विभिन्न घाटों पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

By Jagran NewsEdited By: Mohammad SameerUpdated: Tue, 17 Oct 2023 06:45 AM (IST)
Hero Image
21 लाख दीपों से रौशन होगी रामनगरी (फाइल फोटो)
प्रवीण तिवारी, अयोध्या। अयोध्या के भव्य दीपोत्सव पर देश और दुनिया का नजर रहती है। इस बार राम की पैड़ी पर 21 लाख जलते दीपों का विश्व कीर्तिमान बनाने का लक्ष्य है। इस पर तीन करोड़ 70 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।

पिछले दीपोत्सव पर 15 लाख जलते दीपों का कीर्तिमान बनाने के लिए दो करोड़ पांच लाख रुपये खर्च हुए थे। अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस पर अनुमानित खर्च का विवरण शासन को भेज भी दिया है। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेंदु चतुर्वेदी ने बताया कि जब लक्ष्य बढ़ा है तो खर्च भी उसी के अनुपात में बढ़ेगा।

इस बार दीपोत्सव के सातवें संस्करण में भी विश्व कीर्तिमान बनाया जाएगा। कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के निर्देशन में तैयारियां चल रही है। जल्द ही सामग्री की आपूर्ति भी प्रारंभ हो जाएगी।

खरीदारी प्रक्रिया भी प्रारंभ: दीपोत्सव के लिए छह हिस्सों में सामग्री की खरीदारी प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है।अलग-अलग टेंडर हुए। फर्मों से अनुबंध भी हो चुके हैं। सभी फर्मों को अब एक सप्ताह के भीतर ही सामग्री की आपूर्ति करनी होगी। इस बार लगभग सवा करोड़ रुपये में एक लाख पांच हजार लीटर सरसों का तेल खरीदा जाएगा।

इसके अतिरिक्त 25 हजार स्वयंसेवकों के ढाई दिन के भोजन और जलपान पर 50 लाख रुपये व्यय होंगे। 30 लाख बाती पर एक लाख 80 हजार रुपये खर्च होंगे। 30 लाख दीपकों पर 27 लाख तथा अन्य सामग्री पर 25 लाख रुपये का खर्च आंका गया है। 50 लाख रुपये में सभी के लिए टी शर्ट व टोपी खरीदी जाएगी। अयोध्या में िपछले कुछ सालों में दीपावली के मौके पर रिकार्ड दीपोत्सव का आयोजन होता है।

अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर का नवीनतम चित्र, जिसमें मंदिर निर्माण की प्रगति का अवलोकन किया जा सकता है। तीन तल के मंदिर के भूतल में जनवरी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। भूतल को अंतिम रूप दिए जाने के साथ प्रथम तल पर 144 स्तंभ भी लग चुके हैं। मंदिर में कुल 392 स्तंभ लगेंगे। भूतल एवं प्रथम तल पर क्रमश: 166 एवं 144 के साथ द्वितीय तल पर 82 स्तंभ होंगे। चित्रानुसार परकोटा भी आकार लेने लगा है।

यह भी पढ़ेंः UP News: दिवाली का तोहफा देने जा रही योगी सरकार, एक करोड़ से ज्यादा महिलाओं को देगी मुफ्त सिलेंडर

वाराणसी के 84 गंगा घाटों पर देव दीपावली के मौके पर जलाए जाएंगे 18 लाख दीप

जागरण संवाददाता, वाराणसी। 27 नवंबर को वाराणसी में देव दीपावली के मौके पर काशी के 84 गंगा घाटों पर 18 लाख दीप जलाए जाएंगे। आतिशबाजी भी होगी। इसके लिए पर्यटन विभाग ने आर्डर दे दिया है।

राजघाट समेत विभिन्न घाटों पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। राजघाट पर होने विशेष कार्यक्रम में कई बड़े कलाकार आएंगे, इसको लेकर मंथल चल रहा है। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार के बगल में ललिता घाट पर विशेष तैयारी की जा रही है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।