Move to Jagran APP

Ayodhya Deepotsav 2024: दीपोत्‍सव पर राम मंदिर के लिए अलग तैयारी, दो दिन प्रज्ज्वलित होंगे दीप

मंदिर व्यवस्था से जुड़े के अधिकारी ने बताया कि मंदिर के भीतर कम से कम दीप प्रज्वलित होंगे। विशेष किस्म के दीप जलाने पर विचार किया जा रहा है। सामान्य दीप नहीं जलाए जा सकेंगे। दीपों के अतिरिक्त बिजली के उपयोग की संभावना है। साथ ही दीपोत्सव के पहले ही मंदिर व प्रवेश द्वारों को विविध फूलों से सज्जित किया जाएगा।

By Praveen Tiwari Edited By: Vinay Saxena Updated: Fri, 18 Oct 2024 12:33 PM (IST)
Hero Image
इस बार सरयू तट 25 लाख दीपों की आभा से होगा आलोकित।- फाइल फोटो

प्रवीण तिवारी, अयोध्या। भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद का पहला दीपोत्सव कई कीर्तिमान गढ़ने को आतुर है। दिन-रात इसकी तैयारी चल रही है। इसमें सरयू तट 25 लाख दीपों की आभा से आलोकित होगा तो मंदिर परिसर में भी दीपों के पर्व को ऐतिहासिक बनाने की योजना है। यहां निरंतर दो दिन दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसमें लगभग एक लाख दीप प्रज्वलित करने पर होमवर्क शुरू है। हालांकि, निर्माणाधीन मंदिर की शिलाओं व फर्श पर सामान्य दीपक न जलाने का निर्णय लिया जा चुका है। यह फैसला शिलाओं व फर्श पर तेल गिरने के दृष्टगत देखते लिया गया है।

मंदिर परिसर में विशिष्ट दीप प्रज्वलित करने पर विचार किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार ये दीप शीशे से पैक हो सकते हैं। इन्हीं का प्रयोग करने की चर्चा है। इनका उपयोग दीपोत्सव व दीपावली के दिन मंदिर प्रखंड में किया जा सकता है। परिसर में शिला विहीन निर्माणाधीन प्रखंडों पर ही मिट्टी के दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। दीपोत्सव के दिन तीन सौ स्वयंसेवक दीप प्रज्वलित करेंगे। रंगोली उकेरने वाला चित्रकारों का जत्था अलग होगा।

इसके अलावा मंदिर परिसर के अन्य प्रखंडों के समीप रिक्त भूमि, सामान्य भवन, सड़कों, बगीचों में कदम-कदम पर दीप प्रज्वलित करने का विचार किया जा रहा है। इन स्थलों को चयनित भी किया जाएगा। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ सेवा केंद्र, रामजन्मभूमि पथ, अन्य संपर्क मार्गों, बिड़ला के मुख्यद्वार से लेकर सिंह द्धार, परकोटा के समीप के महाद्वार पर भी कतार में दीप प्रज्वलित करने का विचार है।

दीपोत्सव के स्वरूप पर अभी अंतिम निर्णय बाकी

मुख्य दीपावली के दिन ट्रस्ट के कर्मचारियों, सुरक्षा, एलएंडटी व टाटा कन्सल्टेंसी के कर्मचारी व अधिकारी दीप प्रज्वलन करते दिखेंगे। ट्रस्टी डॉ. अनिल कुमार मिश्र बताते हैं कि दीपोत्सव के स्वरूप पर अभी अंतिम निर्णय होना बाकी है। हां, ये जरूर है कि दीपोत्सव संग दीपावली को भी रामलला के सम्मुख उत्सव होगा।

फूलों से सज्जित होगा मंदिर, विशिष्ट दीप बिखेरेंगे आभा

अयोध्या: मंदिर व्यवस्था से जुड़े के अधिकारी ने बताया कि मंदिर के भीतर कम से कम दीप प्रज्वलित होंगे। विशेष किस्म के दीप जलाने पर विचार किया जा रहा है। सामान्य दीप नहीं जलाए जा सकेंगे। दीपों के अतिरिक्त बिजली के उपयोग की संभावना है। साथ ही दीपोत्सव के पहले ही मंदिर व प्रवेश द्वारों को विविध फूलों से सज्जित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: 'Ram Mandir तो शानदार है...' अयोध्या पहुंचे इजरायली राजदूत ने रामलला के किए दर्शन, खूब की तारीफ

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।