Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ram Mandir: 400 KG का ताला; आर्थिक तंगी के हालातों में भी नहीं छोड़ी राम की आस्था, बनाया तीन लाख का अनोखा लॉक

Ram Mandir News ताला के कुशल कारीगर जयगंज के सत्य प्रकाश शर्मा ने अलीगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा ताला बनाकर रिकार्ड बनयाा था। उन्होंने अपनी पत्नी रुकमणी शर्मा के साथ मिलकर दुनिया का सबसे बड़ा ताला वर्ष 2021 में बनाना शुरू किया। एक वर्ष में इसे तैयार कर लिया। आर्थिक रूप से कमजोर होने के बाद भी करीब तीन लाख रुपये की खर्च किए।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sun, 21 Jan 2024 01:45 PM (IST)
Hero Image
ताले की चाभी भेंट करतीं अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव डा. अन्नपू्र्णा भारती l सौ. महासभा

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अयोध्या में बने अद्भुत मंदिर के परिसर में अलीगढ़ का ताला भी नजर आएगा। यहां बना देश का सबसे बड़ा चार सौ किलो का ताला शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को भेंट कर दिया गया। ताला लेकर अयोध्या पहुंची अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव डा. अन्नपूर्णा भारती ने ट्रस्ट से जुड़े अखिल भारतीय धर्माचार्य संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सर कार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल को ताले की चाबी सौंपीं।

अद्भुत बने मंदिर परिसर में हर चीज अद्भुत होने की सोच के साथ जयगंज के सत्यप्रकाश शर्मा और उनकी पत्नी रुकमणी देवी ने यह ताला बनाया था। उनका सपना था कि अयोध्या के राममंदिर के आसपास किसी चौक पर यह ताला स्थापित किया जाए।

खर्च किए तीन लाख रुपये

आर्थिक रूप से कमजोर होने के बाद भी करीब तीन लाख रुपये की खर्च किए। इसका कुछ काम शेष बचा था। पिछले महीने सत्यप्रकाश शर्मा का निधन हो गया। पति की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए रुक्मणी देवी ने कुछ दिन पहले यह ताला डा. अन्नपू्र्णा भारती को सौंप दिया था।

ये भी पढ़ेंः Ram Mandir Ayodhya Consecration: अयोध्या में मिनी भारत की झलक, तस्वीरों में देखिए रामनगरी की खूबसूरती

डा. भारती ने ताले के अधूरे काम को पूरा कराया। शुक्रवार की सुबह वे ताला लेकर यहां से रवाना हुईं। साथ में हर्ष गुप्ता अभिषेक गुप्ता, शिवा शर्मा आदि कार्यकर्ता थे। देर शाम अयोध्या पहुंच गए। रास्ते में सिकंदराराऊ, बेबर, छिबरामऊ (मैनपुरी) सहित अनेक स्थानों पर ताले का स्वागत किया गया।

ये भी पढ़ेंः UP News: कक्षा दो की किताब भी नहीं पढ़ पाते 12वीं के विद्यार्थी; एनुअल स्टेटस आफ एजुकेशन रिपोर्ट में हैरान करने वाला खुलासा

शनिवार को ताला कारसेवकपुरम स्थित विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय परिसर में रखवा दिया है। यहां बाहर से आए अन्य उत्पादों की प्रदर्शनी लगी हुई है। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि ताले का कई जगह स्वागत किया गया। चाबी सौंपते समय आरएसएस के राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख रामलाल भी मौजूद रहे।