Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ayodhya News: आज से पांचों रूट पर 20-20 E-Bus का होगा संचालन, 50 और बसें पहुंची अयोध्या धाम बस स्टेशन

रामनगरी को जोड़ने वाले पांचों प्रमुख मार्गों पर 200 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन गुरुवार से शुरू हो जाएगा और मुख्यमंत्री के 14 जनवरी को 50 ई-बसों को फ्लैग ऑफ करने के तीसरे दिन बाद यानी बुधवार को 50 और ई-बसें अयोध्या धाम बस स्टेशन पहुंच गईं। इसके बाद पांचों रूटों पर 20-20 ई-बसें संचालित होती दिखाई देंगी। गुरुवार से 100 ई बसों का संचालन प्रारंभ हो जाएगा।

By Ganesh Srivastava Edited By: Shoyeb AhmedUpdated: Thu, 18 Jan 2024 05:26 AM (IST)
Hero Image
अयोध्या धाम बस स्टेशन के लिए पहुंची इलेक्ट्रिक बसें

जागरण संवाददाता, अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व रामनगरी को जोड़ने वाले पांचों प्रमुख मार्गों पर 200 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री के 14 जनवरी को 50 ई-बसों को फ्लैग ऑफ करने के तीसरे दिन बुधवार को 50 और ई-बसें अयोध्या धाम बस स्टेशन पहुंच गईं।

गुरुवार से इन बसों का संचालन प्रारंभ करा दिया जाएगा। जिसके बाद पांचों रूटों पर 20-20 ई-बसें संचालित होती दिखाई देंगी। इन बसों के संचालन से कम किराए में यात्रियों को आरामदायक सफर की अनुभूति हो रही है।

गुरुवार से 100 ई बसें होंगी शुरू

अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में अयोध्या धाम बस स्टेशन से 50 ई बसों का संचालन हो रहा है। गुरुवार से 100 ई बसों का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा से दो दिन पूर्व 20 जनवरी को 100 और इलेक्ट्रिक बसें अयोध्या पहुंच जाएंगी।

इसके बाद 200 ई बसों बेड़ा नगरीय परिवहन सुविधाजनक बनाएगा। यह ई-बसें विभिन्न जिलों में संचालित हो रहीं नगरीय परिवहन सेवा की हैं।

महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट के लिए अब चार एक्सप्रेस सेवा अयोध्या

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए अब चार एक्सप्रेस सेवा का संचालन किया जाएगा। एयरपोर्ट से एक्सप्रेस सेवा के लिए सात मीटर लंबी, 28 सीटर चार ई बसें बुधवार को अयोध्या धाम बस स्टेशन पहुंच गईं।

गुरुवार से एयरपोर्ट पर लैंड होने वाली फ्लाइट के समय इस एक्सप्रेस सेवा लाभ विमान से उतरने वाले यात्री उठा सकेंगे। अभी तक सिर्फ एक एक्सप्रेस सेवा का संचालन किया जा रहा था। एक्सप्रेस सेवा के लिए प्रतियात्री 100 रुपये किराए का निर्धारण किया गया है।

20 जनवरी से तीन दिन अयोध्या में नहीं प्रवेश कर सकेंगी निगम की बसें अयोध्या

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में प्रधानमंत्री की सुरक्षा और आयोजन की गंभीरता को देखते हुए अयोध्या में 20 से 22 जनवरी तीन दिन परिवहन निगम की बसें प्रवेश नहीं कर सकेंगी। अयोध्या से बसों का संचालन ठप रहेगा। डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी गई है, जो 20 जनवरी से प्रभावी हो जाएगी।

एसएसपी ने सिविल लाइन स्थित बस स्टेशन के बाहर कोई बस नहीं खड़े करने का निर्देश दिया है। उन्होंने 19 जनवरी से 22 जनवरी तक जरूरत के अनुसार यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त संख्या में अतिरिक्त बसों की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें