Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ayodhya News: अयोध्‍या के सूर्य प्रकाश दुबे हत्याकांड में पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत पांच अभियुक्त भेजे गए जेल

सूर्य पाल दुबे की 2022 को पिपरा ताल के पास हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरिपाल वर्मा हिमांशु दिनेश यादव राम सुधार यादव व राजकुमार को दोषी पाए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। विजय कुमार उर्फ आरिफ व ओम प्रकाश पांडेय को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया गया।

By Rama Sharan Awasthi Edited By: Vinay Saxena Updated: Thu, 15 Aug 2024 02:59 PM (IST)
Hero Image
विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर हिमांशु कुमार दोषि‍यों को ह‍िरासत में भेजा।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

संवाद सूत्र, अयोध्या। विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर हिमांशु कुमार ने सूर्य प्रकाश दुबे हत्याकांड में पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरिपाल वर्मा, हिमांशु, दिनेश यादव, राम सुधार यादव व राजकुमार को दोषी पाए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। विजय कुमार उर्फ आरिफ व ओम प्रकाश पांडेय को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया गया। उनके अधिवक्ताओं क्रमश: कैसर मेहंदी व याज्ञवलक्य मिश्र ने निर्दोष होने के तर्क दिए।

हरिपाल वर्मा को हत्या के अन्य मामले में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। वह पहले से ही जेल में निरुद्ध हैं। उसे हत्या के दूसरे मामले में भी दोषी पाया गया है। दोषसिद्ध पाए गए सभी अपराधियों को शुक्रवार को सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए न्यायालय में तलब किया गया है।

पुरानी रंज‍िश को लेकर हुई थी हत्‍या  

सात फरवरी 2022 को पिपरा ताल के पास हत्या की गई थी। सूर्य प्रकाश दुबे अपने चाचा अखंड प्रताप दुबे के साथ मोटर साइकिल से जा रहे थे, चार पहिया वाहन पर सवार अभियुक्तों ने घेरकर दोनों पर हमला किया। सूर्य प्रकाश की मौत हो गई। हमला कर भाग रहे राजकुमार व दिनेश यादव को भीड़ ने मौके से ही दबोच लिया था। यह वारदात पुरानी रंजिश को लेकर की गई।

यह भी पढ़ें: सरकारी रिकॉर्ड में 2600… एफआईआर में 3800 हो गई, अयोध्या में लाइट चोरी मामले का रहस्यमयी खुलासा