Move to Jagran APP

अयोध्या पहुंची हरियाणा कैबिनेट, सीएम नायब सिंह सैनी भी साथ में मौजूद; रामलला के करेंगे दर्शन-पूजन

हरियाणा कैबिनेट सोमवार सुबह महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंची। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ 19 विधायक और 13 मंत्री मौजूद हैं। उनके साथ में विधानसभा स्पीकर भी पहुंचे हैं। हरियाणा कैबिनेट के पहुंचने पर अयोध्या महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। पूरी कैबिनेट कुछ ही देर में बसों के माध्यम से सीधे राम जन्मभूमि के लिए रवाना होगी।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Mon, 24 Jun 2024 11:46 AM (IST)
Hero Image
कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी

जागरण संवाददाता, अयोध्या। हरियाणा कैबिनेट सोमवार सुबह महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंची। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ 19 विधायक और 13 मंत्री मौजूद हैं। उनके साथ में विधानसभा स्पीकर भी पहुंचे हैं। हरियाणा कैबिनेट के पहुंचने पर अयोध्या, महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

पूरी कैबिनेट कुछ ही देर में बसों के माध्यम से सीधे राम जन्मभूमि के लिए रवाना होगी। यहां वह रामलला के दर्शन-पूजन करेंगे। लगभग एक घंटे राम लला के परिसर में मौजूद रहेंगे। इसके बाद कैबिनेट महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से हरियाणा रवाना होगी।

इसे भी पढ़ें: IPS Transfer IN UP: यूपी में दो आईपीएस अफसरों का तबादला, वैभव कृष्ण को सौंपी गई आजमगढ़ की कमान

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।