Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP IAS Transfer: रामनगरी को संवारने वाले आईएएस विशाल सिंह का तबादला, अविनाश पांडेय को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

IAS Transfer In UP नगर आयुक्त व अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह का स्थानांतरण हो गया। शासन ने विशेष सचिव नियुक्ति पद पर उनका स्थानानांतरण किया है। नगर आयुक्त पद पर अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्य पालक अधिकारी संतोष कुमार शर्मा की तैनाती की गयी है। अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर अविनाश कुमार पांडेय की तैनाती हुई है।

By Anand Mohan Pandey Edited By: Abhishek Pandey Updated: Tue, 27 Feb 2024 03:14 PM (IST)
Hero Image
रामनगरी को संवारने वाले आईएएस विशाल सिंह का तबादला, अविनाश पांडेय को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

जागरण संवाददाता, अयोध्या। नगर आयुक्त व अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह का स्थानांतरण हो गया। शासन ने विशेष सचिव नियुक्ति पद पर उनका स्थानानांतरण किया है।

नगर आयुक्त पद पर अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्य पालक अधिकारी संतोष कुमार शर्मा की तैनाती की गयी है। अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर अविनाश कुमार पांडेय की तैनाती हुई है।

विशाल सिंह का नगर नगर निगम के आयुक्त व अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर दो वर्ष पांच माह से अधिक का कार्यकाल रहा। नगर निगम व अयोध्या विकास प्राधिकरण का विस्तारीकरण उनके कार्यकाल में हुआ।

राम मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या विजन 2047 के तहत रामनगरी को संवारने में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। प्राधिकरण की अयोध्या- लखनऊ हाईवे के पास फिरोजपुर उपरहार में वशिष्ठ कुंज आवासीय योजना की शुरुआत भी उनके कार्यकाल में हुई।

इसे भी पढ़ें: पल्लवी पटेल ने किसे दिया वोट? सपा विधायक ने क्रॉस वोटिंग की अटकलों पर लगाया विराम

राज्यसभा चुनाव के दौरान सपा को बड़ा झटका, विधायक मनोज कुमार पाण्डेय ने पार्टी के मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर