Move to Jagran APP

Ayodhya News: रामनगरी पहुंचे नेपाल के विदेश मंत्री, रामलला के किए दर्शन; दोनों देशों के बीच बढ़ा रहे सांस्कृतिक संबंध

Ayodhya Ram Mandir शनिवार को नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रसाद सउद रामनगरी पहुंचे। एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि दोनों देश अयोध्या-जनकपुर के साथ पशुपतिनाथ और बाबा विश्वनाथ के बीच का सांस्कृतिक संबंध भी बढ़ा रहे हैं। दोनों देशों की सरकारें धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने अपनी पत्नी ज्योत्सना के साथ रामलला का दर्शन पूजन किया।

By Navneet Srivastava Edited By: riya.pandey Published: Sat, 24 Feb 2024 08:11 PM (IST)Updated: Sat, 24 Feb 2024 08:11 PM (IST)
रामनगरी पहुंचे नेपाल के विदेश मंत्री ने पत्नी संग रामलला के किए दर्शन

जागरण संवाददाता, अयोध्या। Ayodhya Ram Mandir: शनिवार को नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रसाद सउद रामनगरी पहुंचे। एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि दोनों देश अयोध्या-जनकपुर के साथ पशुपतिनाथ और बाबा विश्वनाथ के बीच का सांस्कृतिक संबंध भी बढ़ा रहे हैं। दोनों देशों की सरकारें धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रही हैं।

भारत-नेपाल के बीच रहा है गहरा सांस्कृतिक संबंध- नेपाली विदेश मंत्री

नेपाली विदेश मंत्री ने कहा कि राम मंदिर महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। उन्होंने अपनी पत्नी ज्योत्सना के साथ रामलला का दर्शन पूजन किया।  उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच बहुत गहरा सांस्कृतिक संबंध रहा है। दोनों सरकारों के साथ नेपाल और भारत की जनता के बीच में भी गहरा संबंध रहा है। भगवान राम का विवाह माता जानकी के साथ जनकपुर के रामजानकी मंदिर में हुआ था।

'धार्मिक पर्यटन को भी दिया जा रहा बढ़ावा'

भारत और नेपाल का रिश्ता सांस्कृतिक रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है। दोनों देश आपसी रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयत्न कर रहे हैं। धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। अयोध्या में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा, मंडलायुक्त गौरव दयाल व जिलाधिकारी नितीश कुमार ने उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें-

अयोध्या में ओमरोन ने लगाया फ्री ब्लड प्रेशर और ECG चेकअप का कैंपेन, कराया गया कॉन्टेस्ट का आयोजन


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.