Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ayodhya Ram Mandir में लगातार बढ़ रही भक्तों की संख्या, प्राण प्रतिष्ठा के बाद इतने करोड़ लोगों ने किए श्रीरामलला के दर्शन

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को दो माह पूरे होने के बीच यहां दर्शन-पूजन के लिए आने वाले भक्तों की संख्या में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। 22 जनवरी से लेकर 20 मार्च तक एक करोड़ 12 लाख श्रद्धालुओं को भगवान रामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो चुका है। प्रतिदिन मंदिर में एक से सवा लाख राम भक्त दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

By Jagran News Edited By: Sonu Gupta Updated: Fri, 22 Mar 2024 06:00 AM (IST)
Hero Image
Ayodhya Ram Mandir में लगातार बढ़ रही भक्तों की संख्या। फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को दो माह पूरे होने के बीच यहां दर्शन-पूजन के लिए आने वाले भक्तों की संख्या में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। 22 जनवरी से लेकर 20 मार्च तक एक करोड़ 12 लाख श्रद्धालुओं को भगवान रामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो चुका है। प्रतिदिन मंदिर में एक से सवा लाख राम भक्त दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

विदेशी पर्यटकों की भी संख्या में हो रही बढ़ोतरी

वहीं, अयोध्या में आयोजित होने वाले पर्वों और मंगलवार को यह संख्या और बढ़ जाती है। ऐसा नहीं है कि अयोध्या आने वाले भारतीय श्रद्धालुओं की ही संख्या में बढ़ोतरी हुई है। राम लला का दर्शन करने के लिए यहां आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इससे अयोध्या में रोजी-रोजगार में तेजी से वृद्धि भी होने लगी है। पहले सूने रहने वाले दुकानों में अब ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। खान-पान, होटल-रेस्टोरेंट, सजावटी सामानों की दुकानों पर सैलानियों की भीड़ अब आम हो चली है।

तेजी से बढ़ा है श्रद्धालुओं की संख्या

लोगों का मानना है कि 22 जनवरी को जबसे रामलला विराजमान हुए हैं, यहां देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं व विदेशी पर्यटकों की संख्या में अप्रत्याशित इजाफा हुआ है। इसे लेकर प्रदेश की योगी सरकार तेजी से अयोध्या का विकास करने में लगी है। अयोध्या को फोर लेन व सिक्स लेन सड़कों से जोड़ा जा रहा है। विश्वस्तरीय हवाई अड्डा व रेलवे स्टेशन का निर्माण किया गया है। इसके अलावा तमाम अन्य सुविधाएं भी अयोध्या में विकसित की जा रही हैं।

2017 में दीपोत्सव के बाद आया उछाल

साल दर साल बढ़ रही पर्यटकों की संख्यापर्यटन विभाग के आंकड़ों को देखा जाए तो 2017 में जबसे दीपोत्सव प्रारंभ हुआ है, उसके बाद से श्रीराम की नगरी में भक्तों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है।

वर्ष श्रद्धालु विदेशी
2017 1,78,57,858 25,141
2018 1,95,34,824 28,335
2019 2,04,63,403 28,331
2020 61,93,537 2,611
2021 1,57,43,790 1211
2022 2,21,12,402 26,403
2023 5,75,15,423 8418