Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अयोध्या जा रहे आठ तीर्थयात्रियों की खाना खाने के बाद हालत बिगड़ी, सीएचसी में हुआ उपचार

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मथुरा से अयोध्या जा रहे आठ तीर्थयात्रियों की खाना खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सीएचसी ले जाया गया जहां उनका उपचार किया गया। तीर्थयात्रियों को बुखार खांसी और दस्त की शिकायत थी। उपचार के बाद सभी को वापस भेज दिया गया। यह सभी लोग बिहार के दरभंगा के निवासी हैं जो एक साथ तीर्थयात्रा पर निकले हैं।

By Nitesh Srivastava Edited By: Nitesh Srivastava Updated: Thu, 22 Aug 2024 06:02 PM (IST)
Hero Image
CHC में इलाज के दौरान तीर्थयात्री। फोटो सोर्स-जागरण

संवाद सहयोगी, जागरण. बिल्हौर। मथुरा से अयोध्या जा रहे तीर्थ यात्रियों की लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर खाना खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। यूपीडा की एंबुलेंस तीर्थ यात्रियों को सीएचसी ले गई। जहां डाक्टरों ने उनका उपचार किया।

बिहार के दरभंगा जिले के जाले थानाक्षेत्र के राधी निवासी देवनरायन पुत्र लुचई महतो अपने गांव के तीस लोगों को बस से लेकर धार्मिक स्थल घूमने निकले हैं। देवनरायन के मुताबिक वह लोग मथुरा से घूमकर अयोध्या जा रहे थे।

बुधवार शाम लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर अरौल रेस्ट एरिया के पास बस खड़ी कर खाना बनाया गया। खाना खाने के बाद मोहन शाह, नारायन महतो, बनर्जीदेवी समेत आठ लोगों को उल्टी दस्त व बुखार की शिकायत हो गई। इस पर यूपीडा के कर्मचारियों को सूचना दी।

यूपीडा की एंबुलेंस सभी तीर्थयात्रियों को सीएचसी ले गई। जहां डाक्टरों ने उपचार किया। डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया कि तीर्थयात्रियों को बुखार, खांसी और दस्त की शिकायत थी। उपचार के बाद सभी को वापस भेज दिया गया। तीर्थयात्रियों को अन्य यात्रियों के लिए भी दवा दे दी गई है।