Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ram Mandir: 1700 कलाकार आज अयोध्या में करेंगे राम नाम का गुणगान, चारों ओर बिखरेगी सांस्कृतिक छटा; अपने आराध्य के सत्कार में सजी रामनगरी

अयोध्या में पहले कभी इतने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हुए। यह सुअवसर प्रभु राम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के साथ आया है। हर्षित-आह्लादित अयोध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने का भी अलग ही आनंद है। रविवार सुबह 10 बजे से प्रदेशभर के 1500 कलाकार श्रद्धालुओं संग अयोध्यावासियों को प्रस्तुतियों की अनुपम आनंद वर्षा से भिगोएंगे। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक विभिन्न विधा की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

By Rajesh Kumar Srivastava Edited By: Jeet KumarUpdated: Mon, 22 Jan 2024 06:30 AM (IST)
Hero Image
1700 कलाकार आज अयोध्या में करेंगे राम नाम का गुणगान

महेन्द्र पाण्डेय, अयोध्या। अपने आराध्य के सत्कार में सजी-संवरी रामनगरी रविवार को अद्भुत सांस्कृतिक छटा की साक्षी बनेगी। यहां 1700 से अधिक कलाकार गायन, वादन और नृत्य के जरिये प्रभु राम का यशोगान करेंगे। अयोध्या धाम के चिह्नित स्थलों पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक विभिन्न विधा की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

अयोध्या में पहले कभी इतने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हुए। यह सुअवसर प्रभु राम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के साथ आया है। हर्षित-आह्लादित अयोध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने का भी अलग ही आनंद है।

सुबह 10 बजे से शाम चार बजे होंगे कार्यक्रम

चहुंओर भक्तिमय वातावरण में सजे मंच पर शोभायमान कलाकारों में श्रद्धालुओं को प्रभु की छवि के दर्शन होते हैं। वे मुदित हैं कि इस ऐतिहासिक संग पौराणिक दृश्य को अपने नयनों से निहार पा रहे हैं। रविवार सुबह 10 बजे से प्रदेशभर के 1500 कलाकार श्रद्धालुओं संग अयोध्यावासियों को प्रस्तुतियों की अनुपम आनंद वर्षा से भिगोएंगे। क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों के 200 से अधिक कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों से जन-जन को आनंदित करेंगे।

आज कहां-क्या विशेष

  • बड़ा भक्तमाल बगिया में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा, शाम चार बजे से
  • बड़ा भक्तमाल बगिया में श्रीराम कथा के मंच पर अभिनेता रवि किशन व दिनेश लाल यादव की प्रस्तुति शाम सात बजे से
  • भजन संध्या स्थल पर देवकीनंदन ठाकुर सुनाएंगे श्रीराम कथा सुबह 10.30 से दोपहर दो बजे तक
  • राम कथा पार्क में श्रीराम भारती कला केंद्र के कलाकारों द्वारा राम लीला की प्रस्तुति, शाम छह से सात बजे तक
  • राम की पैड़ी पर पर्यटन विभाग की ओर से सरयू आरती, शाम साढ़े छह से सात बजे तक
  • राम की पैड़ी पर पर्यटन विभाग की ओर से प्रोजेक्शन शो, शाम सात से साढ़े सात बजे तक
  • राम कथा पार्क में नागपुर की वाटेकर बहनों का राम गायन, शाम सात से आठ बजे तक
  • तुलसी उद्यान में उज्जैन के शर्मा बंधु की ओर से भजन संध्या, शाम सात से आठ बजे तक
  • राम की पैड़ी पर पर्यटन विभाग की ओर से लेजर शो, शाम 7.30 बजे से 7.45 बजे तक
  • राम की पैड़ी पर पर्यटन विभाग की ओर से ईको फ्रेंडली आतिशबाजी, शाम 7.45 बजे से 7.55 बजे तक
  • राम कथा पार्क में कन्हैया मित्तल द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति, रात आठ से नौ बजे तक
  • तुलसी उद्यान में पद्मश्री मालिन अवस्थी द्वारा रघुवीरा की प्रस्तुति, रात आठ से नौ बजे तक

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर