Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ram Mandir Ayodhya: गर्भगृह में पूजन की पहली तस्वीर आई सामने, यजमान अनिल मिश्र ने स्थापित किया रामयंत्र

बुधवार को शाम सात सात बजे से राममंदिर के गर्भगृह में पूजन प्रारंभ हो गया। गर्भगृह में श्रीराम यंत्र की स्थापना की गई। मुहूर्त निकालने वाले आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने यंत्र को स्थापित कराया। यजमान डॉ. अनिल मिश्र ने यंत्र स्थापित किया। इस निमित्त एक घंटे तक पूजन चलता रहा। यंत्र के साथ ही आसन के नीचे कुल 45 द्रव्य रखे गए।

By Navneet Srivastava Edited By: Abhishek Pandey Updated: Wed, 17 Jan 2024 09:54 PM (IST)
Hero Image
यजमान अनिल मिश्र ने स्थापित किया रामयंत्र

जागरण संवाददाता, अयोध्या। बुधवार को शाम सात सात बजे से राममंदिर के गर्भगृह में पूजन प्रारंभ हो गया। गर्भगृह में श्रीराम यंत्र की स्थापना की गई। मुहूर्त निकालने वाले आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने यंत्र को स्थापित कराया।

यजमान डॉ. अनिल मिश्र ने यंत्र स्थापित किया। इस निमित्त एक घंटे तक पूजन चलता रहा। यंत्र के साथ ही आसन के नीचे कुल 45 द्रव्य रखे गए। नौ रत्नों में हीरा, पन्ना, मोती माणिक्य, पुखराज व लहसुनिया, मूंगा, नीलम, गोमेद के अलावा पारा, सप्तधान्य व विविधि औषधियां हैं।

इसी स्थान पर की जाएगी प्रतिमा की स्थापना

यह प्रकिया पूर्ण होने के बाद नवीन विग्रह को आसन पर प्रतिष्ठित किया जाएगा। इसी स्थान पर भगवान की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय, विहिप के केंद्रीय मंत्री दिनेशचंद्र आदि की उपस्थिति वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यंत्र की स्थापना की गई।

इसे भी पढ़ें: आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिला श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, कल्कि धाम में मंदिर को लेकर कह दी ये बड़ी बात

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें