Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ram Mandir: अयोध्या पहुंची खास लकड़ी से बनी रामायण, 165000 रुपये कीमत; चार पीढ़ियों तक पहुंचाएगी आस्था का संदेश

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले दुनिया की सबसे महंगी रामायण में से एक अयोध्या पहुंच गई है और इसकी कीमत एक लाख पैंसठ हजार रुपये है। रामायण लेकर अयोध्या पहुंचे पुस्तक विक्रेता मनोज सती ने रामायण की खूबियों के बारे में बताया कि यह 400 साल तक सुरक्षित रहेगी। इसका खूबसूरत कवर भी बनाया गया है इस रामायण को चार पीढ़ियां पढ़ सकती हैं।

By Jagran News Edited By: Jeet KumarUpdated: Sat, 20 Jan 2024 07:18 AM (IST)
Hero Image
अयोध्या पहुंची खास लकड़ी से बनी रामायण, 165000 रुपये कीमत

एएनआई,अयोध्या। 22 जनवरी को लेकर देश में काफी उत्साह है। देश के कोने-कोने से राम मंदिर के लिए कुछ न कुछ आ रहा है। चाहे वह लड्डू हों, इत्र हो या दुनिया की सबसे बड़ी अगरबत्ती हो। वहीं, अब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले दुनिया की सबसे महंगी रामायण में से एक अयोध्या पहुंच गई है और इसकी कीमत एक लाख पैंसठ हजार रुपये है।

सबसे सुंदर रामायण में एक का दावा

राम मंदिर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रामायण लेकर अयोध्या पहुंचे पुस्तक विक्रेता मनोज सती ने एएनआई से रामायण को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि हम अपनी खूबसूरत रामायण के साथ यहां अयोध्या के टेंट सिटी में पहुंचे हैं। इस रामायण में कई खासियत हैं और यह दुनिया की सबसे महंगी रामायण है। उन्होंने कहा कि आप कह सकते हैं कि सबसे सुंदर रामायण अयोध्या में है। इसकी कीमत 1.65 लाख रुपये है।

उन्होंने आगे कहा कि बाहरी बॉक्स का डिजाइन और कागज इसे काफी खूबसूरत बनाता है। जैसे राम मंदिर तीन मंजिलों में बनाया जा रहा है, इसलिए इसे भी उसी तरह डिजाइन किया गया है। इसमें एक स्टैंड है जिस पर रखकर आप रामायण पढ़ सकते हैं।

— ANI (@ANI) January 20, 2024

यह भी पढ़ें- राम मंदिर में अतिथि चखेंगे थेपला पराठा, मटर कचौड़ी प्रसाद; महोत्सव में देश-विदेश के कई बड़े चेहरे होंगे शामिल

जापान से लाया गया रामायण का कागज

मनोज सती ने आगे बताया कि बॉक्स के लिए अमेरिकी अखरोट की लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है, पुस्तक के लिए स्याही जापान से आयात की गई है। यह एक जैविक स्याही है। उन्होंने कहा कि किताब का कागज फ्रांस में बनाया गया है। यह एक एसिड-मुक्त कागज है। यह पेटेंट कागज है। कागज का उपयोग केवल इस पुस्तक में किया जाएगा। यह बाजार में कहीं भी उपलब्ध नहीं है।

आगे रामायण की खूबियों के बारे में बताते हुए कहा कि किताब 400 साल तक चल सकती है। इसका खूबसूरत कवर भी बनाया गया है। इसलिए यह सुरक्षित रह सकती है। किताब को चार पीढ़ियां पढ़ सकती हैं। सती ने बताया कि खूबसूरत और आकर्षक डिजाइन के पीछे मकसद यह है कि आपको हर पेज पर एक अलग डिजाइन देखने को मिलेगा। हर पेज पर कुछ नया देखने को मिलेगा।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर